आंध्र प्रदेश: एएसआर जिले में पीवीटीजी आदिवासी महिलाओं ने की सुरक्षित पेयजल की मांग, नए भारत में यह भी मुहाल

जल जीवन मिशन के बावजूद दूषित पानी पीने को मजबूर दयार्थी गांव के 450 आदिवासी, प्रशासन को दी उग्र प्रदर्शन की चेतावनी।
Andhra Pradesh PVTG Tribal Women
आंध्र प्रदेश के ASR जिले में कोंधु समुदाय के 450 आदिवासी दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। महिलाओं ने सरकार से साफ पानी की मांग करते हुए प्रदर्शन की चेतावनी दी है।(Ai Image)
Published on

आंध्र प्रदेश: अल्लूरी सीताराम राजू (एएसआर) जिले के अनंतागिरी मंडल के अंतर्गत आने वाले जीनाबाडु पंचायत के दयार्थी गांव में गुरुवार को 'विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह' (पीवीटीजी) कोंधु समुदाय की महिलाओं ने सरकार से सुरक्षित पेयजल सुविधाएं उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।

ग्रामीणों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि पहाड़ी पर स्थित इस बस्ती के लगभग 450 आदिवासी निवासी पीने के पानी के लिए दूषित झरनों पर निर्भर हैं। इस गंदे पानी के सेवन से लोग अक्सर मलेरिया, सर्दी और बुखार जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 'जल जीवन मिशन' और 'जनमन' जैसी बड़ी सरकारी योजनाओं के लागू होने के बावजूद, उनके गांव तक अभी तक पीने के पानी की कोई सुविधा नहीं पहुंच पाई है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के हालिया दौरे के बाद गांव में सड़क संपर्क में तो सुधार हुआ है, लेकिन पीने के पानी की गंभीर समस्या अब भी जस की तस बनी हुई है।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जलजनित बीमारियों का शिकार होने पर मरीजों को इलाज के लिए निजी वाहनों से देवरपल्ली जाना पड़ता है। इस मजबूरी में केवल परिवहन पर ही उनके लगभग 2,000 रुपये खर्च हो जाते हैं, जो इन परिवारों के लिए एक भारी आर्थिक बोझ है।

वंतला राधा, लक्ष्मी, कंथम्मा और देवी सहित कई आदिवासी महिलाओं ने प्रशासन से जल्द से जल्द बोरवेल लगाने और घरों में नल कनेक्शन देने की पुरजोर मांग की है। इस बीच, सीपीएम के जिला कार्यकारी सदस्य के. गोविंदा राव ने स्थानीय नेताओं श्रीधर, सोमन्ना और नरसिंगा राव के साथ मिलकर सरकार से इस मसले को तुरंत हल करने का आग्रह किया है।

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे आईटीडीए (ITDA) कार्यालय पर उग्र विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Andhra Pradesh PVTG Tribal Women
नागालैंड में स्वदेशी समुदायों की विरासत को सहेजने के लिए खुला जनजातीय सांस्कृतिक संसाधन केंद्र
Andhra Pradesh PVTG Tribal Women
बंगाल से असम तक SC/ST सीटों पर BJP को कैसे मिल रहा भारी जीत, दलित-आदिवासियों ने तय की CM की कुर्सी!
Andhra Pradesh PVTG Tribal Women
MP: किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी चक्काजाम, आगरा-बॉम्बे हाईवे पर 580 किलोमीटर तक थमा यातायात!

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com