
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में बीते सप्ताह किन्नर मुखिया सहित उनके साथियों पर होटल मालिक के सह पर अन्य किन्नरों ने जानलेवा हमला किया था। इस हमले में किन्नर के निजी वाहन में भी तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस से शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं अब इस मामले में प्रियंका सिंह रघुवंशी एवं उनके समर्थक किन्नर समाज द्वारा निगोहा थाने में व्यापारी के साथ बैठक की गई। इस बैठक में आरोपी किन्नर को भी क्षेत्र में बधाई लेने को लेकर बुलाया गया था। परन्तु आरोपी किन्नर मौके पर नहीं आया। जिसके बाद प्रियंका सिंह रघुवंशी किन्नर सहित उनके साथियों को बैठक के दौरान क्षेत्र में बधाई लेने की अनुमति मिल गई। इसके बाद अन्य कोई किन्नर क्षेत्र में वसूली नहीं कर सकेगा।
यूपी में लखनऊ के थाना निगोहा में बीते 16 अक्टूबर 2023 को किन्नर प्रियंका सिंह रघुवंशी के ऊपर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। अभी इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। इससे किन्नर समाज में नाराजगी थी। इस मामले में निष्कर्ष निकालने के लिए बीते रविवार पुलिस प्रशासन एवं व्यापारी के साथ निगोहा थाने में एक बैठक आयोजित हुई। प्रियंका सिंह रघुवंशी एवं किन्नर समाज के लोग पूर्व प्रधान निगोहा अजय सिंह, पूर्व प्रधान निगोहा सुरेंद्र दीक्षित,वकील सहित क्षेत्रीय व कोतवाली प्रभारी विनोद यादव मौजूद थे। लोगों ने विवाद में आरोपी किन्नर सोनू को फोन करके पुलिस थाना निगोहा में बुलाया।
जानकारी के मुताबिक सोनू किन्नर बहाना बनाता रहा। समय बीतने और लगभग पांच घंटे इंतजार के बाद सोनू किन्नर बैठक में नहीं पहुंचा, जिसके बाद थाने में उपस्थित व्यापार मंडल अध्यक्ष, वकील, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र पंचायत के अध्यक्ष प्रधानों की मौजूदगी में निगोहा थाना क्षेत्र में आने वाले समस्त मांगलिक कार्यक्रमों में प्रियंका सिंह रघुवंशी का बधाई लेने का अधिकार दिया गया।
इस फैसले के बाद सोनिया उर्फ सोनू का निगोहा क्षेत्र पर कोई अधिकार नहीं होगा। इसका एक लिखित प्रमाण पत्र प्रियंका सिंह रघुवंशी को सौंपा गया। प्रियंका ने बताया, "इससे पहले सोनू किन्नर को थाना कैसरबाग पुलिस ने 22 जुलाई 2023 को दोनों पक्षों में आपसी समझौता हुआ था। जिसमें निगोहा थाना क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत सावन किन्नर को दिया गया था। इसके बावजूद सोनू किन्नर ने कोई भी समझौता नहीं माना। मेरे ऊपर हमला कर दिया, जिससे मेरे सर में सात टांके लगे हैं। मेरा हाथ भी टूट गया। मेरा एक साथी अभी भी भर्ती है। 5 लोग गंभीर घायल है। पुलिस प्रशासन ने 307 में मुकदमा पंजीकृत होने के बाद भी अभी तक सोनिया व सलमान को गिरफ्तार नहीं किया है। इसे लेकर किन्नर समाज के लोगों में काफी रोष है।"
द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें व्हाट्सअप पर प्राप्त करने के लिए आप हमारे व्हाट्सअप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं। व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.