उत्तर प्रदेश: किन्नर समुदाय आपस में भिड़े, आधा दर्जन से ज्यादा जख्मी

कथित रूप से होटल मालिक के कारण दो किन्नर के समुदाय भिड़े, पुलिस के मुताबिक क्षेत्र बंटवारे की वसूली को लेकर दो किन्नर गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में दोनों पक्षों की तरफ से करीब आधा दर्जन से भी ज्यादा लोग जख्मी हो गए।
हथियार बन्द लोगों ने प्रियंका किन्नर के वाहन को तोड़कर छतिग्रस्त कर दिया
हथियार बन्द लोगों ने प्रियंका किन्नर के वाहन को तोड़कर छतिग्रस्त कर दिया

उत्तर प्रदेश। लखनऊ के निगोहां इलाके में होटल मालिक के कारण दो किन्नर के गुट आपस मे भिड़ गये। इस दौरान एक गुट की किन्नरों की मुखिया के सिर पर भारी वस्तु से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उनका सिर फट गया। हमला करके हमलावर फ़रार हो गया। प्रियंका की साथियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने कुछ किन्नरों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रियंका के गुट की सावन किन्नर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

यूपी में रायबरेली के बछरांवा थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी इलाके की निवासी सावन किन्नर ने द मूकनायक को बताया, "मैं अपनी मुखिया प्रियंका सिंह राजवंशी सहित अन्य साथियों के साथ अपनी ओमिनी वैन से 16 अक्टूबर 2023 को निगोहां कस्बे में रामगुलाम के होटल पर बधाई लेने आई थी। इस पर होटल के मालिक अनुराग ने बधाई लेने से मना किया। अनुराग का कहना था यह क्षेत्र सोनिया किन्नर का है। इसलिए आप यहां बधाई नहीं ले सकते हैं। आप लोग यहां से चले जाइये।"

"मैंने होटल के मालिक से सोनिया किन्नर को मौके पर बुला लेने को कहा। वह मौके पर आई। मैंने बैठकर बातचीत करने का प्रयास किया। इस पर सोनिया किन्नर नहीं मानी और गाली-गलौच पर उतर आई।" सावन ने आगे बताया, "जब सोनिया किन्नर ने हमारे साथियों के साथ गाली-गलौच शुरू कर दिया। और मैंने इसका विरोध किया तो सोनिया किन्नर ने अपने साथी मल्लिका, वैशाली सहित 15 साथियों के साथ मेरे गुट पर हमला कर दिया। मेरी ओमनी वैन भी बुरी तरह तोड़फोड़ दी।"

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र बंटवारे की वसूली को लेकर दो किन्नर गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में दोनों पक्षों की तरफ से करीब आधा दर्जन से भी ज्यादा लोग जख्मी हो गए। वहीं, मारपीट के बीच हाइवे किनारे खड़ी कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हंगामे और मारपीट की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल किन्नरों को नजदीकी सीएसची में पहुंचाया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। सूत्रों की मानें तो, बछरांवा और नगराम में क्षेत्र को लेकर किन्नर पक्षों में काफी दिनों से तनातनी चल रही थी।

जानलेवा हमले में घायल हुई किन्नर मुखिया प्रियंका सिंह रघुवंशी
जानलेवा हमले में घायल हुई किन्नर मुखिया प्रियंका सिंह रघुवंशी

निगोंहा प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव के मुताबिक, सोमवार को रायबरेली जनपद के बछरांवा निवासी किन्नर सावन और प्रियंका सिंह रघुवंशी आधा दर्जन साथियों के संग स्थानीय दुकानदारों से नेग ले रही थी। जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय किन्नर सोनिया उर्फ सोनू भी अपने साथियों के संग वहां पहुंचा। इस बीच किन्नर गुटों में क्षेत्र की वसूली को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। चंद मिनट में उनकी कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। जिसके बाद दोनों गुटों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। जिसमें प्रियंका सिंह रघुवंशी पक्ष से सावन, वैशाली, गौरी तनु और दूसरे गुट की सोनिया , सुगरा व कार चालक सलमान घायल हो गये। सड़क पर मारपीट होता देख वहां भगदड़ मच गई। मारपीट के दौरान हाइवे किनारे खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। हालांकि, वहीं व्यापारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना देते हुए दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।

किन्नर सोनिया उर्फ सोनू का कहना था कि निगोहां क्षेत्र में नेग लेने का उनका हक है। वह कई वर्षों से त्योहारों पर नेग लेते आए हैं। जबकि बछरावां से आये किन्नर क्षेत्र में वसूल कर रहे थे। व्यापारियों के जरिए पुलिस को इस बात की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्लानिंग बनाकर किया हमला, जान से मारने की कोशिश की

इस घटना के बाद प्रियंका सिंह रघुवंशी ने एक प्रेसवार्ता करके पूरी घटना की जानकारी दी। प्रियंका ने बताया, "यह घटना प्रायोजित थी। वहां पहले से लोग मौजूद थे। उनके पास हथियार और लाठी-डंडा मौजूद था। उन लोगों ने हमारे साथियों पर तो हमला किया। मुझे भी जान से मारने की कोशिश की। सरकार एक तरफ किन्नरो के लिए नए नियम कानून लागू कर रही है। उनकी सुविधा और उन्हे अवसर देने के काम कर रही है। वहीं दूसरी तरफ इस तरह हमले हो रहे हैं। सरकार ऐसे अपराधियों के घर बुलडोजर चलवा देती है। लेकिन किन्नरो के ऊपर हमले होते हैं उसमें सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती है।"

हथियार बन्द लोगों ने प्रियंका किन्नर के वाहन को तोड़कर छतिग्रस्त कर दिया
सीवर सफाई के दौरान मौत पर 30 लाख रुपए का मुआवजा, जानिए सुप्रीम कोर्ट और क्या-क्या दिए निर्देश?
हथियार बन्द लोगों ने प्रियंका किन्नर के वाहन को तोड़कर छतिग्रस्त कर दिया
डॉ अंबेडकर समलैंगिकता को मानते थे 'प्राकृतिक', 90 साल पहले कोर्ट में दिए ये तर्क
हथियार बन्द लोगों ने प्रियंका किन्नर के वाहन को तोड़कर छतिग्रस्त कर दिया
उत्तर प्रदेश: सुरक्षित होने के बावजूद फसलों पर जैविक कीटनाशकों के उपयोग से क्यों दूर हैं किसान, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com