मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: नागा-कुकी क्रॉसफायर में CRPF सब-इंस्पेक्टर को लगी गोली, हाईवे ठप

सेनापति और कांगपोकपी जिले की सीमा पर नागा-कुकी गुटों के बीच भारी गोलीबारी। क्रॉसफायर में सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर घायल, आगजनी के बाद इम्फाल-दीमापुर नेशनल हाईवे (NH-2) पर यातायात पूरी तरह बाधित।
Kohima To Manipur Road
कोहिमा से मणिपुर रास्ते के बीच का एक पहाड़ी क्षेत्र(सांकेतिक तस्वीर)
Published on

नई दिल्ली: मणिपुर में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। सोमवार को नागा बहुल सेनापति जिले और कुकी-जो बहुल कांगपोकपी जिले की सीमा और उससे सटे इलाकों में ताजा हिंसा भड़क उठी।

इस दौरान दोनों गुटों के बीच हुई भारी गोलीबारी (क्रॉसफायर) की चपेट में आकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक सब-इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके बाएं पैर में लगी है।

घायल अधिकारी की पहचान 36वीं बटालियन के प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। उनकी तैनाती कांगपोकपी जिले के तफौ कुकी सीमा के पास, सेनापति के मटनमाई नागा गांव की एक सुरक्षा चौकी पर थी।

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, नागा और कुकी गांवों के बीच चल रही दोनों तरफ की फायरिंग में प्रदीप सिंह को गोली लगी। फिलहाल उन्हें सेनापति के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस ताजा बवाल की शुरुआत सोमवार तड़के करीब 2.40 बजे तफौ कुकी से हुई। यहां कुछ अज्ञात लोगों ने एक मकान को आग के हवाले कर दिया। आगजनी की सूचना मिलते ही तड़के 3.30 बजे दमकल और आपातकालीन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

हालात शांत होने के बजाय और बिगड़ते चले गए। इसके ठीक बाद सुबह करीब 4 बजे सेनापति की तरफ मरेमेई इलाके में भी उपद्रव की खबरें सामने आईं। बताया जा रहा है कि यहां अज्ञात लोगों ने नागा समुदाय के एक घर में आग लगा दी और एक अन्य मकान को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।

सुबह 9 बजे तक इलाके में स्थिति बेकाबू हो गई और दोनों पक्षों के बीच सीधी फायरिंग शुरू हो गई। हालात को बेकाबू होता देख तफौ और उसके आसपास के संवेदनशील इलाकों में तत्काल भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है।

इस ताजा हिंसा का सीधा असर मणिपुर और नागालैंड को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-2 (इम्फाल-दीमापुर हाईवे) पर पड़ा है, जहां यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है।

गौरतलब है कि मई 2023 में भड़की जातीय हिंसा के बाद, तीन साल के लंबे अंतराल के बाद पिछले ही शुक्रवार को NH-2 पर परिवहन सेवाएं बहाल की गई थीं, जो अब इस नई घटना के बाद एक बार फिर से ठप पड़ गई हैं।

Kohima To Manipur Road
MP: ग्वालियर में डेंगू का बढ़ता खतरा! 23 दिन में 22 मरीज, मॉनिटरिंग पर सवाल
Kohima To Manipur Road
दलित महिलाओं और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद पर अश्लील टिप्पणी करने वाले यूट्यूबर अजीत भारती के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज
Kohima To Manipur Road
एमपी के रीवा में बाढ़! ड्रम बांधकर शव को गांव पहुंचाया, पंचायत से भी नहीं मिल सकी मदद

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com