गोरखपुर: हनीमून पर पीरियड्स आने से भड़का पति, पत्नी की बेरहमी से की पिटाई, दहेज उत्पीड़न का भी केस दर्ज

हनीमून के दौरान अंडमान में पत्नी को पीरियड्स आने पर दिल्ली निवासी पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। गोरखपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
Husband beats wife on honeymoon
अंडमान हनीमून पर पत्नी को पीरियड्स आने पर पति ने की बेरहमी से पिटाई और घोंटा गला। गोरखपुर पुलिस ने दर्ज किया दहेज उत्पीड़न का केस।(सांकेतिक तस्वीर)
Published on

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर की एक महिला ने अपने पति पर बेहद हैरान करने वाले आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि अंडमान में हनीमून के दौरान पीरियड्स आने पर उसके पति ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने अब पति, उसकी मां और बहन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज कर ली है।

रामगढ़ताल इलाके की रहने वाली इस पीड़िता की शादी 30 मई 2023 को दिल्ली के एक मैरिज लॉन में निखिल मिश्रा नाम के शख्स से हुई थी। शिकायत के मुताबिक, शादी से पहले ससुराल वालों ने दहेज में सिर्फ ब्रांडेड चीजें देने की शर्त रखी थी। महिला के पिता ने मांग पूरी करते हुए करीब 20 लाख रुपये नकद, एक कार और लगभग 40 लाख रुपये का अन्य सामान दहेज के रूप में दिया था।

शादी के बाद 2 जून को वह दिल्ली स्थित अपनी ससुराल पहुंची, लेकिन वहां शुरुआत से ही दहेज को लेकर उसे ताने मारे जाने लगे। इसके करीब एक महीने बाद, 4 जुलाई को यह नवविवाहित जोड़ा हनीमून मनाने के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह गया था। यहीं पर इस घटना को अंजाम दिया गया।

यात्रा के दौरान महिला को पीरियड्स आ गए, जिससे उसे पेट में तेज दर्द और भारी ब्लीडिंग होने लगी। आरोप है कि यह बात जानकर उसका पति निखिल भड़क गया। उसने गुस्से में सवाल किया कि उसे पीरियड्स के बारे में पहले क्यों नहीं बताया गया। इसी बात पर उसने पत्नी को थप्पड़ मारे, लात-घूंसों से पीटा और उसका गला घोंटने की भी कोशिश की। महिला की चीख-पुकार सुनकर होटल के कर्मचारियों ने कमरे में पहुंचकर उसे बचाया।

इस क्रूरता के बाद पति ने वहीं से महिला के पिता को फोन किया और उन्हें दिल्ली आकर अपनी बेटी को वापस ले जाने को कहा। पीड़िता किसी तरह जब दिल्ली स्थित ससुराल लौटी तो उसकी सास संजू मिश्रा और ननद नेहा पांडे ने भी निखिल का ही साथ दिया। उन्होंने महिला को प्रताड़ित करना जारी रखा और उसके साथ बुरा बर्ताव किया।

आरोप है कि, शादी के महज 45 दिन बाद, 14 जुलाई 2023 को उसे ससुराल से धक्के मारकर निकाल दिया गया। महिला का आरोप है कि उसका सारा दहेज ससुराल वालों ने अपने पास रख लिया और उसका पति उसे लगातार मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज भेजता रहा।

इस पूरे मामले में रामगढ़ताल थाने के एसएचओ श्यामा नंद राय ने बताया कि महिला की लिखित शिकायत के आधार पर 15 अगस्त को पति निखिल मिश्रा, सास संजू मिश्रा और ननद नेहा पांडे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और जुटाए गए सबूतों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Husband beats wife on honeymoon
यूपी: स्वतंत्रता दिवस समारोह से लौट रहे 10वीं के दलित छात्र की बेरहमी से पिटाई, जातिसूचक गालियां देकर वीडियो किया वायरल
Husband beats wife on honeymoon
UP: बदायूं के आवासीय विद्यालय में भोजन के बाद 7 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, प्रशासन में हड़कंप, जांच के आदेश
Husband beats wife on honeymoon
पब्लिक सब जानती है | CJP के "स्कूल ठीक करो" अभियान से घबराई भजनलाल सरकार का नया फॉर्मूला! राजस्थान में लागू किया स्कूलों में 'No Entry-No Camera' नियम

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com