MP: राजगढ़ में 11 साल की मूक-बधिर बच्ची से जंगल में दुष्कर्म, हालत गंभीर

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। एसपी आदित्य मिश्रा ने सोमवार रात नरसिंहगढ़ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सांकेतिक
सांकेतिक Indiatvnews.com
Published on

भोपाल। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। नरसिंहगढ़ में 11 साल की मूक-बधिर और मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। यह घिनौनी वारदात संजय नगर के जंगल में रविवार रात को हुई। सोमवार सुबह बच्ची गंभीर हालत में मिली, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि की है और बच्ची की हालत को नाजुक बताते हुए उसे भोपाल रेफर किया गया है।

रात में लापता हुई, सुबह जंगल में मिली बेहोश

रविवार रात जब बच्ची अपनी झोपड़ी में नहीं मिली, तो परिवारवालों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की। काफी देर तक ढूंढने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। अगले दिन सोमवार सुबह संजय नगर के जंगल में बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। उसे तुरंत नरसिंहगढ़ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि की। बच्ची के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि उसके साथ बर्बरता की गई है। आरोपी फिलहाल अज्ञात है।

गंभीर हालत में भोपाल रेफर

सिविल अस्पताल की डॉक्टर मोनिका गर्ग ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर है और उसे तत्काल सर्जरी की आवश्यकता है। अस्पताल में एनेस्थीसिया और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध न होने के कारण उसे भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद कमजोर है, जिससे उसकी स्थिति और भी चिंताजनक बनी हुई है।

SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। एसपी आदित्य मिश्रा ने सोमवार रात नरसिंहगढ़ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने मौके से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। कुरावर थाना प्रभारी संगीता शर्मा ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

इस जघन्य अपराध को लेकर इलाके के लोगों में गुस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि नरसिंहगढ़ में कानून-व्यवस्था कमजोर पड़ती जा रही है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। बच्ची के परिजन सदमे में हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस को जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दिलवानी चाहिए।

सांकेतिक
MP: उज्जैन में नौ वर्षीय बच्ची के पैर खराब होने का मामला, बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित था क्लीनिक, न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार!
सांकेतिक
MP में BJP जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने कहा, दलित-आदिवासियों की संख्या के अनुपात नहीं मिला प्रतिनिधित्व!
सांकेतिक
MP: भोपाल में फ्लू का संक्रमण तेजी से फैला, अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी, एक्सपर्ट ने बताए बचाव के तरीके!

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com