मध्य प्रदेश: खंडवा में दो मासूम बच्चियों से छेड़छाड़, मामला दर्ज

मध्य प्रदेश: खंडवा में दो मासूम बच्चियों से छेड़छाड़, मामला दर्ज

भोपाल। मध्य प्रदेश में बच्चों के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के खंडवा से सामने आया है जहाँ दो मासूम बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है। दोनों घटनाएं जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र की है। शिकायत के बाद पुलिस ने छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

पहला मामला खंडवा के थाना पदमनगर क्षेत्र का है। यहां एक फैक्टरी के पीछे एक फर्नीचर कारोबारी ने 11 साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ की। शनि मंदिर स्थित लक्कड़ बाजार निवासी आरोपी ईश्‍वर (53) पिता पूनम पासी पर आरोप है कि, वह 11 साल की बच्ची को लकड़ी बीनने के लिये कंसरा फैक्टरी के अंदर ले गया। उसने अश्लील हरकत करते हुए बच्ची के साथ छेड़छाड़ की, जिसके बाद घर पहुंचीं बच्ची ने अपनी माँ को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

मध्य प्रदेश: खंडवा में दो मासूम बच्चियों से छेड़छाड़, मामला दर्ज
मध्य प्रदेश: जमीनी विवाद के चलते राजगढ़ में दलित युवती से गैंगरेप, मुरैना में 6 लोगों की गोली मारकर हत्या!

वहीं आरोपी ईश्वर ने पुलिस को बताया कि पीड़िता के परिजन ने उससे मारपीट की है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि, शनिवार की सुबह बच्ची के साथ एक लड़का 50 रूपए की लकड़ी लेने आया था। मैंने उन्हें लकड़ी बीनकर ले जाने के लिए कहा। आरोपी ने कहा कि उसने तो मासूम बच्ची को लाड-प्यार से दुलारा था। बच्ची के परिजन ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

नानी के घर आई बच्ची से छेड़छाड़

इधर, दूसरी घटना थाना कोतवाली क्षेत्र की है। इंडियन पैलेस होटल के पीछे अमलपुरा निवासी सुमित उर्फ ब्रजपाल (32) पिता जोगिंदर सिंह चौहान ने साढ़े 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की। मासूम अपनी नानी के घर आई हुई थी। शनिवार दोपहर एक बजे के करीब वह घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी सुमित ने बुरी नियत से हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। जिसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस से की है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने पॉक्सो और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।

NCRB: बच्चों पर अपराध में एमपी अव्वल

मध्य प्रदेश नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में नंबर वन पर है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की साल 2021 की रिपोर्ट में देश में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के 33036 तो मध्य प्रदेश में 3515 मामले दर्ज हुए। जबकि कुल ज्यादती के मामलों में 6462 एमपी में ही हुए। रिपोर्ट के मुताबिक हर तीन घंटे में एक बच्ची से दुष्कर्म हुआ। साल 2020 में भी यही स्थिति थी। तब 5598 दुष्कर्म के केस दर्ज हुए थे, इनमें 3259 नाबालिग बच्चियों के थे। साल 2020  में भी एमपी देश में नंबर वन था। 

बाल आयोग एसपी को लिखेगा पत्र

द मूकनायक से बातचीत करते हुए मध्य प्रदेश राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग की सदस्य सोनम निमामा ने कहा कि आपके द्वारा यह मामला संज्ञान में आया है। आयोग इस मामले में पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख कर जांच प्रतिवेदन मंगाएगा। जांच के बाद जो भी दोषी है उनपर शख्त कार्यवाही की जाएगी। सोनम निमामा ने कहा कि प्रदेश में बच्चों के खिलाफ घटित घटनाओं पर बाल आयोग तुरंत संज्ञान ले रहा है। हम लगातार प्रदेश में प्रवास कर घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन से घटनाओं पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश भी दे रहे हैं। 

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Stories

No stories found.
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com