मध्य प्रदेशः मजदूरी देने के बदले आदिवासी महिला से किया रेप, मामला दर्ज

एमपी आदिवासियों पर अत्याचार के मामलों में टॉप पर है।
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। एनसीआरबी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक महिलाओं से रेप के मामले में एमपी देश में तीसरे स्थान पर है, तो वहीं आदिवासियों से रेप की घटनाओं में टॉप पर है। हाल ही में इंदौर में आदिवासी महिला को मजदूरी देने के बदले आरोपी ने रेप किया। जब महिला काम छोड़कर भागी तब उसे धमकाया। छोटी ग्वालटोली पुलिस ने रेप व धमकाने का मामला दर्ज किया है। आरोपी असलम पुत्र अनिरुद्दीन निवासी खजरानी ने महिला की मदद के नाम पर कई बार संबंध बनाए। मना किया तो वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा।

पुलिस के मुताबिक हातोद निवासी 40 साल की महिला की शिकायत पर असलम पुत्र अनिरूद्दीन निवासी खजराना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीडि़ता ने बताया कि वह हातोद में रहकर मजदूरी करती थी। एक साल पहले वह काम को लेकर इंदौर आई। काम नहीं मिला तो छोटी ग्वालटोली में फुटपाथ पर सोकर कुछ दिन समय निकाला। इस दौरान असलम ने उसे देखा ओर कहा कि उसकी रानीपुरा में दुकान है। वहां काम कर लेना, जिससे कुछ रुपए मिलेंगे। इससे गुजारा हो जाएगा।

सांकेतिक तस्वीर
तमिलनाडु: दो किसान दलित भाइयों को ईडी का समन! भाजपा नेता के इशारे पर कार्रवाई

असलम के कहने पर रानीपुरा की दुकान पर महिला काम करने लगी। कुछ दिन बाद असलम ने गलत तरीके से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। इंकार करने पर काम से निकालने की धमकी दी। इसके बाद आदिवासी महिला को नसिया रोड इलाके की महालक्ष्मी पैलेस होटल में ले गया। यहां जबरन उसके साथ रेप किया। इसके बाद असलम ने कई बार इसी होटल में ले जाकर महिला से रेप किया।

पीड़िता ने बताया कि दीपावली के पहले उसने असलम के यहां से काम छोड़ दिया। इस पर असलम ने उसे फिर से ढूंढा और और साथ चलने को कहा। महिला के इंकार करने पर असलम ने कहा कि उसकी बात मानना पड़ेगी।

असलम ने कहा कि अगर बात मान लेगी तो पत्नी बनाकर रखेगा। इसके बाद वह आदिवासी महिला को नसिया रोड इलाके की महालक्ष्मी पैलेस होटल में ले गया। यहां जबरन संबंध बनाए। इसके बाद असलम ने कई बार इसी होटल में ले जाकर गलत काम किया।

महिला ने असलम की बातें नहीं मानी। इस पर आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि उसके पास उसके अश्लील वीडियो है। वह लोगों को बताकर बदनाम करेगा। पीड़िता ने इसके बाद पुलिस से शिकायत की। मामले में जांच कर आरोपी असलम पर रेप सहित एट्रोसिटी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

महिलाओं से रेप में तीसरे स्थान पर एमपी

वर्ष 2022 में एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक महिलाओं के साथ रेप के मामले में मध्य प्रदेश तीसरे नंबर पर आ गया है। यहां पर 3029 मामले सामने आए है। इससे पहले दो स्थानों पर यूपी 3,690 केस और राजस्थान 5,399 रेप केस हुए हैं। एमपी में हुए 98 फीसदी केस यानी 2983 मामलों में आरोपी पीड़ित महिला को जानता था। वहीं, 259 मालमों में आरोपी परिवार के सदस्य ही थे और 1407 केस में आरोपी या तो दोस्त थे या फिर लिव-इन पार्टनर और अलग हुए पति थे। प्रदेश में केवल 46 ऐसे मामले थे, जिनमें रेपिस्ट अजनबी या अज्ञात लोग थे। मध्य प्रदेश आदिवासियों पर अत्याचार के मामलों में टॉप पर है।

सांकेतिक तस्वीर
भीमा कोरेगांव युद्ध: जब बहादुर महार सैनिकों ने पेशवाओं की जातीय क्रूरता और भेदभाव को परास्त किया
सांकेतिक तस्वीर
मध्य प्रदेश: कलियासोत नदी के अस्तित्व पर क्यों है संकट?
सांकेतिक तस्वीर
UP: अकबरनगर इनसाइड स्टोरी- दूसरों के घर बर्तन मांजकर पेट पालने वाले कहाँ से लाएंगे क़िस्त के पैसे?

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Stories

No stories found.
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com