मुकेश सहनी ने BJP से पूछा- 'बिहार में मल्लाह का बेटा उपमुख्यमंत्री बन रहा है तो भाजपा को तकलीफ क्यों हो रही है'

वीआईपी संस्थापक ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- "मल्लाह के बेटे के उपमुख्यमंत्री बनने से इतनी तकलीफ क्यों?"
Mukesh Sahni
मुकेश साहनी, वीआईपी संस्थापक(IANS)
Published on

पटना। बिहार चुनाव में महागठबंधन की ओर से वीआईपी संस्थापक मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है। डिप्टी सीएम फेस घोषित होने के बाद मुकेश सहनी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि क्या मल्लाह (मछुआरे) के बेटे के उपमुख्यमंत्री बनने से उन्हें इतनी तकलीफ क्यों होती है?

वीआईपी संस्थापक मुकेश सहनी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। यह वही भाजपा है जिसने कभी हमारे अल्पसंख्यक भाइयों को भारत छोड़कर कहीं और चले जाने को कहा था। अब वे लोग डरने लगे हैं। बिहार की जनता बहुत जल्दी उनको जवाब देने वाली है।

उन्होंने कहा कि हम लोग अल्पसंख्यकों के लिए सोच लेंगे, भाजपा उसके लिए न सोचे। उनके पास शाहनवाज हुसैन जैसे नेता हैं; वह उनके बारे में सोचे। भाजपा नफरत की राजनीति करना बंद कर दे और देश के हित में कार्य करे।

वीआईपी संस्थापक ने कहा कि हम लोगों को पता है भाजपा इसलिए परेशान हो रही है कि एक दलित और पिछड़ा जाति का लड़का कैसे बिहार का उपमुख्यमंत्री बनने जा रहा है। हमको याद है आप लोगों ने हमारे विधायक को कैसे खरीद कर हमको सरकार से बाहर कर दिया था।

उन्होंने आगे कहा कि बहुत सी सीटों पर हमारे प्रत्याशी अपना नाम वापस ले रहे हैं। हम लोगों में बात चल रही है; सब ठीक है। जल्द ही इसका परिणाम आप लोगों को देखने को मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर मुकेश सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे के दौरान यही प्लान रहता है कि कैसे बिहार की जनता को बेवकूफ बनाया जाए और कैसे इनका वोट ले लिया जाए। यही योजना इस बार भी है।

उन्होंने आगे कहा कि दो दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बिहार दौरे पर थे। सहनी ने कहा कि अमित शाह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बिहार में फैक्ट्री लग नहीं सकती, यहां पर जमीन ही नहीं है। देश के टॉप 10 में कृषि उत्पादन में बिहार है। यह बात अमित शाह को नहीं पता है। हमारे पास जमीन बहुत है, इसके बाद भी वह बोल रहे हैं कि यहां फैक्ट्री नहीं लग सकती है। उनकी नियत में बिहार का विकास नहीं है।

Mukesh Sahni
भीलवाड़ा CNG पंप थप्पड़ कांड: SDM छोटूलाल शर्मा सस्पेंड, वायरल CCTV फुटेज ने उजागर की थी अफसरशाही की हनक!
Mukesh Sahni
बसपा में बड़ी कार्रवाई: मायावती ने दिग्गज OBC मुस्लिम नेता शमसुद्दीन राईन को पार्टी से निकाला, फोन कॉल बनी वजह?
Mukesh Sahni
"अनकहे शब्द भी हैं खतरनाक" - व्हाट्सएप मैसेज को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश, कहा FIR रद्द नहीं होगी!

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com