MP: हरदीप पुरी के नामांकन पर उमंग सिंघार का हमला, बोले- 'दामन साफ है तो सवालों से खौफ कैसा?'

एपस्टीन फाइल्स के खुलासे का हवाला देकर नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल, मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पर भी साधा निशाना
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघारइंटरनेट
Published on: 

भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन को लेकर मध्य प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने हरदीप पुरी पर निशाना साधते हुए उनके नामांकन और एपस्टीन फाइल्स से जुड़े खुलासों के बाद सामने आए सवालों को लेकर जवाब मांगा है। सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के नेता अपने उम्मीदवार का खुलकर बचाव नहीं कर पा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में टिकट नहीं मिला तो मध्य प्रदेश आ गए

उमंग सिंघार ने हरदीप पुरी के नामांकन पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव होने के बावजूद उन्हें वहां से टिकट तक नहीं मिला और वे मध्य प्रदेश आ पहुंचे।

सिंघार ने अपने बयान में कहा, "हरदीप पुरी जी उत्तर प्रदेश में चुनाव हैं तो वहां से टिकट तक नहीं मिला, और मुंह उठाकर मध्य प्रदेश में टपक पड़े!"

एपस्टीन फाइल्स के मुद्दे पर उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) से जुड़े खुलासों का जिक्र करते हुए हरदीप पुरी के नामांकन को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री मीडिया से बचते हुए नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

सिंघार ने कहा, "एपस्टीन फाइल्स के खुलासे के बाद मीडिया से छुपते-छुपाते, चोरों की तरह नॉमिनेशन भरने वाले केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी जी, अगर दामन साफ है तो सवालों से यह खौफ कैसा? जवाब दीजिए!"

उन्होंने हरदीप पुरी से इस मामले में उठ रहे सवालों का जवाब देने की मांग की।

मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल पर भी निशाना

उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को भी अपने निशाने पर लिया। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता अपने उम्मीदवार के समर्थन में खुलकर सामने क्यों नहीं आ रहे हैं।

सिंघार ने कहा, "मुख्यमंत्री मोहन यादव जी और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी शर्म के मारे अपने उम्मीदवार को आगे तक नहीं कर पा रहे! आखिर कौन सी मजबूरी है, जिससे आपको और आपकी पार्टी को मुंह छिपाकर भागना पड़ रहा है? जनता जवाब मांग रही है!"

भाजपा से सवाल!

जब से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है, तभी से मध्य प्रदेश में विपक्षी दलों की ओर से उनकी उम्मीदवारी को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी हरदीप पुरी पर निशाना साधते हुए एपस्टीन फाइल्स से जुड़े खुलासों का जिक्र किया और उनसे उठ रहे सवालों का जवाब देने की मांग की है। सिंघार ने उनके नामांकन और मीडिया से दूरी को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सब कुछ साफ है, तो सवालों के जवाब देने से परहेज क्यों किया जा रहा है?

उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा नेतृत्व अपने उम्मीदवार के समर्थन में खुलकर सामने क्यों नहीं आ रहा है। हरदीप पुरी की उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस के इन बयानों से प्रदेश में सियासी बहस तेज हो गई है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
MP: दमोह में मुस्लिम व्यापारियों पर हमला! बजरंगदल कार्यकर्ताओं पर रस्सियों से बांधकर पीटने और सड़क पर घसीटने का आरोप, जानिए क्या है मामला?
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
दो परीक्षाएं पास करने के बाद भी इंटरव्यू से बाहर हुए MP के 12 OBC अभ्यर्थी, CM मोहन यादव से लगाई गुहार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
MP: बारिश में भी 48वें दिन जारी रहा चिता आंदोलन, कलेक्टर ने दिया जांच और कार्रवाई का आश्वासन

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें