आकाश आनंद की वापसी पर मायावती का बयान: बार-बार निष्कासन के पीछे बताया 'ससुराल का स्वार्थ', मीडिया को दी नसीहत

बसपा सुप्रीमो ने आकाश आनंद के बार-बार निष्कासन के पीछे ससुर अशोक सिद्धार्थ के निजी स्वार्थ को बताया मुख्य कारण, मीडिया को दी सही तथ्य पेश करने की नसीहत।
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
Published on: 

उत्तर प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आकाश आनंद को पुनः पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने के बाद मीडिया में चल रही खबरों पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक विस्तृत बयान जारी करते हुए आकाश आनंद को बार-बार पार्टी से निकाले जाने की इनसाइड स्टोरी साझा की और मीडिया नैरेटिव को सिरे से खारिज किया।

मायावती ने मीडिया की उन रिपोर्टों पर आपत्ति जताई है जिनमें यह दावा किया जा रहा था कि आकाश आनंद को चार बार पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया। बसपा सुप्रीमो ने स्पष्ट किया कि शादी से पहले तक आकाश पार्टी में बेहद सक्रिय और अनुशासित भूमिका निभा रहे थे, जिसके चलते उन्हें कभी भी संगठन से अलग करने की नौबत नहीं आई।

बसपा प्रमुख ने पहली बार सार्वजनिक मंच पर पारिवारिक रिश्ते के राजनीतिक प्रभाव को लेकर बेबाकी दिखाई। उन्होंने आकाश आनंद के ससुर और पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि उनके रिश्ते के बाद निजी स्वार्थों के चलते आकाश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिशें हुईं। मायावती के अनुसार, आकाश में सुधार लाने के कड़े और सुधारात्मक उद्देश्य से ही उन्हें पार्टी से दूर किया गया था और गलती का अहसास होने पर वापस लिया गया।

पार्टी के भविष्य और आकाश की भूमिका पर स्थिति स्पष्ट करते हुए मायावती ने भरोसा जताया कि अब ऐसी कोई नौबत नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि अशोक सिद्धार्थ के सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के बाद अब पार्टी में किसी बाहरी हस्तक्षेप या गतिरोध की आशंका समाप्त हो चुकी है। अब आकाश पूरी मजबूती और निष्ठा के साथ पार्टी को आगे बढ़ाएंगे।

मीडिया को नसीहत देते हुए बसपा प्रमुख ने कहा कि पत्रकारिता में आधी-अधूरी बातों के बजाय पूरी पृष्ठभूमि और सच्चाई को सामने रखकर ही विश्लेषण किया जाना चाहिए। आकाश आनंद के निष्कासन और वापसी के संदर्भ को बिना जाने सतही खबरें चलाना उचित नहीं है।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
मुंबई में आदिवासी छात्रों के मार्च पर पुलिस का पहरा: मंत्रालय कूच से रोका, हिरासत में लेकर नासिक-जलगांव भेजे गए प्रदर्शनकारी
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
बालिग बेटी अपनी मर्जी की मालिक, माता-पिता भी जबरन साथ नहीं रख सकते: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
मायावती ने खत्म किया बसपा का अंदरूनी कलह, भतीजे आकाश आनंद की हुई वापसी

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com