असम विधानसभा चुनाव: 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा

असम चुनाव में झामुमो की बड़ी एंट्री, झारखंड और आदिवासी मूल के लोगों के हक के लिए 31 सीटों पर ठोकेगी ताल
हेमंत सोरेन, झारखंड मुख्यमंत्री
हेमंत सोरेन, झारखंड मुख्यमंत्री
Published on

नई दिल्ली: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आगामी असम विधानसभा चुनाव में उतरने का बड़ा ऐलान किया है। पार्टी ने असम की कुल 31 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

यह महत्वपूर्ण निर्णय पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुए विस्तृत विचार-विमर्श के बाद लिया गया है।

असम में चुनाव लड़ने का मुख्य आधार वहां रह रहे झारखंड और आदिवासी मूल के लोगों को बताया गया है। पार्टी का मानना है कि राज्य में इन समुदायों की एक बड़ी आबादी निवास करती है।

झामुमो के अनुसार, इन लोगों की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक आकांक्षाओं को एक मजबूत प्रतिनिधित्व की आवश्यकता है। पार्टी इन्‍हीं समुदायों की आवाज़ को प्रमुखता से उठाने और उनके अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से चुनावी मैदान में उतर रही है।

आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर पार्टी का कहना है कि वह जल्द ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। इसके साथ ही पार्टी की विस्तृत चुनावी रणनीति की भी घोषणा की जाएगी।

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विश्वास जताया है कि असम की जनता विकास, सम्मान और अधिकारों की राजनीति को अपना पूरा समर्थन देगी।

हेमंत सोरेन, झारखंड मुख्यमंत्री
कांशीराम की 92वीं जयंती: मायावती का सपा, कांग्रेस और भाजपा पर तीखा हमला, भारत रत्न की उठाई मांग
हेमंत सोरेन, झारखंड मुख्यमंत्री
#MeToo आरोपी वैरामुथु को ज्ञानपीठ: CM Stalin, कमल हासन- रजनीकांत ने दी बधाई तो फूटा महिलाओं का आक्रोश- "राजनीति में आकर महिलाओं की सुरक्षा पर भाषण देते हैं, जबकि खुद..."
हेमंत सोरेन, झारखंड मुख्यमंत्री
न्यूयॉर्क में झारखंड के डॉ. अभय सागर मिंज को मिलेगा ‘ग्लोबल अवॉर्ड’

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com