गाजियाबाद के पेपर मिल में बॉयलर फटने से तीन श्रम‍िकों की मौत, एक की हालत नाजुक

रात की शिफ्ट में आधा दर्जन से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे फैक्ट्री के अंदर अचानक तेज धमाका हुआ।
गाजियाबाद के पेपर मिल में बॉयलर फटने से तीन श्रम‍िकों की मौत, एक की हालत नाजुक
Published on: 

उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। दतेड़ि गांव, पिलखुवा रोड स्थित एक पेपर मिल में बॉयलर फटने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि पूरी फैक्ट्री में आग फैल गई और आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ।

रात की शिफ्ट में आधा दर्जन से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे फैक्ट्री के अंदर अचानक तेज धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि बॉयलर में अत्यधिक दबाव के कारण यह विस्फोट हुआ, जिससे आग लग गई और वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। मृतकों की पहचान योगेंद्र कुमार, निवासी गांव मुकीमपुर थाना भोजपुर, अनुज, निवासी कृष्णानगर मोदीनगर और अवधेश, निवासी गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। तीनों मजदूर बॉयलर फटने के कारण गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं, लक्की नामक मजदूर, जो गांव सुहाना थाना निवाड़ी का निवासी है, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बॉयलर में तकनीकी खराबी या रखरखाव में लापरवाही की वजह से यह धमाका हुआ। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

इस भयावह घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मजदूरों के परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रशासन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के पीछे क्या कारण रहे।

(With inputs from IANS)

गाजियाबाद के पेपर मिल में बॉयलर फटने से तीन श्रम‍िकों की मौत, एक की हालत नाजुक
क्या अनुसूचित जाति के ग्रामीण अपने ही पीने के पानी में मल मिलाएंगे?—वेंगईवायल जल टंकी में मानव मल मिलाने के मामले में मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से जवाब मांगा
गाजियाबाद के पेपर मिल में बॉयलर फटने से तीन श्रम‍िकों की मौत, एक की हालत नाजुक
MP कांग्रेस नेता अजय सिंह के 'हरिजन' शब्द प्रयोग पर बवाल, SC संगठनों ने की एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग
गाजियाबाद के पेपर मिल में बॉयलर फटने से तीन श्रम‍िकों की मौत, एक की हालत नाजुक
मायावती ने अखिलेश यादव पर किया कटाक्ष, कहा- 'मेरे ऊपर कराया गया जानलेवा हमला भी याद कर लेना चाहिए'

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें