नोएडा, दिल्ली और हरियाणा पुलिस हाई अलर्ट मोड पर, किसानों ने शंभू बॉर्डर से भी दिल्ली कूच करने का किया ऐलान

संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली कूच का आह्वान किया है। जिसको देखते हुए अलग-अलग किसान संगठन आज दिल्ली की तरफ रवाना हो सकते हैं।
किसान
किसान
Published on

नोएडा। नोएडा में पुलिस के अलावा दिल्ली पुलिस भी हाई अलर्ट मोड में आ गई है। क्योंकि शंभू बॉर्डर से भी किसानों ने दिल्ली कूच करने की बात की है। नोएडा में बीते कुछ दिनों से लगातार चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। क्योंकि बुधवार देर रात ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर महापंचायत के बाद धरने पर बैठे किसानों को पुलिस ने दोबारा उठाकर जेल भेज दिया है। इसके बाद से किसान नेताओं और किसानों में काफी ज्यादा रोष है।

नोएडा से सटे दिल्ली के बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग शुरू कर दी है। जिसकी वजह से वाहन चालकों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और जाम जैसी स्थिति बनी हुई है। संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली कूच का आह्वान किया है। जिसको देखते हुए अलग-अलग किसान संगठन आज दिल्ली की तरफ रवाना हो सकते हैं। मथुरा, अलीगढ़ के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिले हैं, जिनके किसान शुक्रवार को दिल्ली की तरफ रवाना हो सकते हैं। एमएसपी समेत कई मुद्दे भी हैं, जिनको लेकर किसान अपना विरोध प्रदर्शन जताना चाहते हैं।

इसी के साथ मिली जानकारी के मुताबिक शंभू बॉर्डर पर भी किसानों का जमावड़ा शुरू हो चुका है और ये ऐलान किया गया है कि दोपहर एक बजे किसान दिल्ली कूच करेंगे। इसलिए हरियाणा पुलिस की तरफ से बॉर्डर को पूरी तरह से सील किया गया है। इससे पहले भी कई महीनों तक शंभू बॉर्डर पर रास्ता पूरी तरीके से बंद रहा था और किसान लंबे समय तक वहां पर धरना प्रदर्शन करते रहे थे।

किसान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने बाबा साहेब अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
किसान
UP: मुस्लिम डॉक्टर को फ्लैट बेचने के विरोध में मुरादाबाद हाउसिंग सोसायटी में विरोध प्रदर्शन
किसान
गले में मटकी, कमर में झाड़ू: "मनुवाद हमें वापस वहीं धकेल रहा है," वाल्मीकि समाज की पीड़ा बयां करने वाले कौन हैं ये बुजुर्ग?

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com