UP: पुरानी नियमावली से भर्ती की मांग कर रहे शिक्षा निदेशालय में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़कर घुसे

शिक्षा निदेशालय में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, पुरानी नियमावली से भर्ती की मांग को लेकर किया उग्र प्रदर्शन और नारेबाजी।
TGT-PGT Protest
पुरानी नियमावली से भर्ती की मांग को लेकर TGT-PGT अभ्यर्थियों ने शिक्षा निदेशालय में बैरिकेडिंग तोड़कर उग्र प्रदर्शन किया।
Published on: 

लखनऊ: टीजीटी-पीजीटी भर्ती प्रक्रिया में पुरानी नियमावली के तहत अवसर देने की मांग को लेकर मंगलवार को 100 से अधिक अभ्यर्थियों ने शिक्षा निदेशालय परिसर में जमकर हंगामा किया। उग्र प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर जबरन परिसर के अंदर घुस गए।

परिसर में दाखिल होने के बाद नाराज अभ्यर्थियों ने जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने वहां रखे फर्नीचर में भी तोड़फोड़ की और अपनी मांगों को लेकर वहीं धरने पर बैठ गए। इस हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

स्थिति को बेकाबू होता देख आला पुलिस अधिकारी भारी बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और आक्रोशित अभ्यर्थियों को शांत कराने का प्रयास किया। इस प्रदर्शन के कारण कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिविल लाइंस पुलिस को सरोजिनी नायडू मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा, ताकि इलाके में जाम की स्थिति न बने।

आंदोलनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखी हैं, लेकिन अब तक उन्हें किसी भी तरह का लिखित आश्वासन नहीं मिला है। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो वे अपने इस आंदोलन को और भी तेज करेंगे।

TGT-PGT Protest
पीलीभीत में गांव के इकलौते दलित परिवार की महिला से छेड़छाड़, जातिसूचक गालियां और मौत की धमकी; FIR दर्ज
TGT-PGT Protest
मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अपलोड करने में देरी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, जानिए पूरा मामला
TGT-PGT Protest
'राशन की आड़ में छीने जा रहे मौलिक अधिकार' : चंद्रशेखर आजाद का सत्ता से सवाल, समान शिक्षा और रोजगार पर किए बड़े वादे

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com