कौशांबी: दोनों हाथों में चाकू और गड़ासा लेकर क्लास में बैठी महिला प्रिंसिपल, FIR दर्ज

कौशांबी के प्राइमरी स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला प्रिंसिपल आत्मरक्षा का हवाला देकर क्लास में चाकू और गड़ासा लेकर बैठ गईं। साथी शिक्षक की शिकायत पर आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
Principal with knife, Lukia Primary School
कौशांबी के स्कूल में खौफ! महिला प्रिंसिपल दोनों हाथों में चाकू और गड़ासा लेकर क्लास में पहुंचीं।
Published on

उत्तर प्रदेश: कौशांबी जिले के कड़ा ब्लॉक स्थित लुकिया प्राइमरी स्कूल से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक महिला प्रभारी प्रिंसिपल स्कूल में दोनों हाथों में घातक हथियार लिए नजर आईं, जिससे पूरे परिसर में दहशत का माहौल बन गया।

शुक्रवार को स्कूल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब प्रभारी प्रिंसिपल शिखा सिंह पटेल एक हाथ में चाकू और दूसरे में गड़ासा लेकर अपनी क्लास में जाकर बैठ गईं। इस पूरी खौफनाक घटना का किसी ने कैमरे में वीडियो भी बना लिया, जिसमें वह हथियारों के साथ नजर आ रही हैं। मासूम छात्रों और स्कूल के बाकी कर्मचारियों में इस अजीबोगरीब नजारे को देखकर भारी खौफ पैदा हो गया।

इस घटना से डरे-सहमे स्कूल के ही एक सहायक शिक्षक विकास सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। उन्होंने कौशांबी जिले के सैनी पुलिस स्टेशन में प्रभारी प्रिंसिपल शिखा सिंह पटेल के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी महिला मूल रूप से प्रयागराज के अल्लाहापुर इलाके की रहने वाली हैं।

पुलिस में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में विकास सिंह ने दावा किया है कि शिखा मानसिक रूप से अस्थिर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुवार को भी प्रिंसिपल ने बच्चों और स्कूल स्टाफ के साथ बुरा बर्ताव किया था। इसके अगले ही दिन यानी शुक्रवार को वह सीधे चाकू और गड़ासा लेकर स्कूल पहुंच गईं और क्लास में बैठकर अनाप-शनाप बातें करने लगीं।

वहीं, दूसरी तरफ महिला प्रिंसिपल ने इन हथियारों को अपनी आत्मरक्षा का साधन बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी को मारा-पीटा नहीं है, लेकिन अगर कोई उन्हें गाली देगा या प्रताड़ित करेगा, तो वह हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठेंगी। जब उनसे पूछा गया कि आखिर किसने उन्हें परेशान किया है, तो उन्होंने बस यही जवाब दिया कि जो भी उनके साथ दुर्व्यवहार करेगा, वह उसे कड़ा सबक सिखाएंगी।

अपनी बात रखते हुए प्रभारी प्रिंसिपल ने यह भी कहा कि वह पिछले 13 सालों से इस स्कूल में अपनी ड्यूटी कर रही हैं। उनका दावा है कि इतने लंबे वक्त में उन्होंने यहां बहुत कुछ सहा है और इसी मानसिक प्रताड़ना की वजह से उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए यह कदम उठाना पड़ा।

Principal with knife, Lukia Primary School
MP: मंत्री प्रतिमा बागरी को जाति प्रमाण पत्र मामले में क्लीन चिट, SC कांग्रेस का बड़ा हमला- 'सरकार के दबाव में हुई जांच'; हाईकोर्ट जाएगी लड़ाई
Principal with knife, Lukia Primary School
MGAHV वर्धा में वर्षों से अटकी थी पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया,बॉम्बे हाईकोर्ट ने शोधार्थियों को दी राहत, प्रोसेस आगे बढ़ाने को कहा
Principal with knife, Lukia Primary School
प्रतापगढ़ का फर्जी वकील एमके त्रिपाठी: दुश्मनों के नाम FIR में डलवाकर करता था लाखों की वसूली, पुलिस का ख़ुलासा पढ़िए

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com