Lucknow: कैसे बड़े स्कूल मार रहे हैं गरीब बच्चों का हक़? RTE कोटे की सीटें कम दिखाने को लेकर सोशलिस्ट पार्टी ने उठाए सवाल

यदि सिटी मांटेसरी स्कूल की प्रत्येक शाखा में 60 बच्चों का दाखिला हो और सभी 27 शाखाएं प्रवेश के लिए खोल दी जाएं, तो सिर्फ इसी स्कूल में ही धारा 12(1)(ग) के तहत लगभग डेढ़ हजार अतिरिक्त बच्चों को प्रवेश दिया जा सकता है।
सिटी मांटेसरी स्कूल की 17 शाखाओं में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए कुल 171 स्थान दिखाए गए हैं, जबकि इन शाखाओं में कुल स्थान 681 हैं।
सिटी मांटेसरी स्कूल की 17 शाखाओं में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए कुल 171 स्थान दिखाए गए हैं, जबकि इन शाखाओं में कुल स्थान 681 हैं। (Lucknow Portal)
Published on

लखनऊ- सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) के प्रधान महासचिव संदीप पाण्डेय ने महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा को एक पत्र लिखकर सिटी मांटेसरी स्कूल (सीएमएस) लखनऊ सहित विभिन्न विद्यालयों पर शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) की धारा 12(1)(ग) के तहत प्रवेश के लिए सीटें कम दिखाने का आरोप लगाया है।

पत्र दिनांक 7 मार्च को लिखा गया है, जिसमें पाण्डेय ने अपर मुख्य सचिव के पत्र संख्या 983/अड़सठ-3-2025, दिनांक 8 सितम्बर, 2025 का हवाला दिया है। इस पत्र के अनुसार, निजी विद्यालयों में कक्षा 1 या पूर्व प्राथमिक कक्षा में कुल छात्र संख्या की कम से कम 25 प्रतिशत सीटें आसपास के अलाभित समूह और दुर्बल वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित हैं।

पाण्डेय ने अपने पत्र में कहा है कि शिक्षा के अधिकार की वेबसाइट पर अधिकांश विद्यालय प्रवेश स्तर की कक्षा में कुल 40 स्थान ही दिखा रहे हैं, जबकि सीएमएस जैसे बड़े विद्यालयों में प्रत्येक कक्षा के कई अनुभाग होते हैं। उनका आरोप है कि इस तरह विद्यालय 25 प्रतिशत प्रवेश के प्रावधान का उल्लंघन कर रहे हैं।

सिटी मांटेसरी स्कूल की 17 शाखाओं में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए कुल 171 स्थान दिखाए गए हैं, जबकि इन शाखाओं में कुल स्थान 681 हैं।
दलित-बहुजन प्रतीकों पर हमला: JNU में दीवारों से मिटाई रोहित वेमुला की पेंटिंग, आंबेडकर नारे, संविधान प्रस्तावना खुरची!

पत्र के साथ दी गई सूची के अनुसार, सिटी मांटेसरी स्कूल की 17 शाखाओं में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए कुल 171 स्थान दिखाए गए हैं, जबकि इन शाखाओं में कुल स्थान 681 हैं। पाण्डेय ने तर्क दिया है कि सीएमएस की वेबसाइट पर कुल 21 शाखाएं बताई गई हैं, लेकिन चित्र में 27 शाखाएं दिख रही हैं और विद्यालय की कुल छात्र संख्या 64,200 बताई जा रही है।

पत्र में एक गणना प्रस्तुत करते हुए कहा गया है कि यदि ये 17 शाखाएं वर्ष 2015-16 से हर साल 40 बच्चों का दाखिला कर रही हैं और एक बच्चा 15 वर्षों तक विद्यालय में रहता है, तो कुल छात्र संख्या 10,215 होनी चाहिए। इस आधार पर उन्होंने आरोप लगाया कि आरटीई के तहत प्रवेश के लिए उपलब्ध स्थान छह गुना कम करके दिखाए जा रहे हैं।

पाण्डेय का यह भी कहना है कि यदि प्रत्येक शाखा में 60 बच्चों का दाखिला हो और सभी 27 शाखाएं प्रवेश के लिए खोल दी जाएं, तो सिर्फ सिटी मांटेसरी स्कूल में ही धारा 12(1)(ग) के तहत लगभग डेढ़ हजार अतिरिक्त बच्चों को प्रवेश दिया जा सकता है।

 शिक्षा के अधिकार की वेबसाइट को देखें तो ज्यादातर विद्यालय प्रवेश स्तर की कक्षा में कुल स्थान 40 ही बता रहे हैं जबकि लखनऊ के  सिटी मांटेसरी स्कूल जैसे बड़े विद्यालयों में प्रत्येक
कक्षा के कई अनुभाग होते हैं। इस तरह ज्यादातर बड़े विद्यालय कम से कम 25
प्रतिशत दाखिले के प्रावधान के उल्लंघन के दोषी हैं।

पत्र में सिटी मांटेसरी स्कूल की 17 शाखाओं के नाम और वहां दर्शाए गए स्थानों की सूची भी संलग्न की गई है:

  • अंसल गसेल्फ सिटी, शहीद पथ: कुल 40, आरटीई कोटा 10

  • अलीगंज परिसर 2: कुल 40, आरटीई कोटा 10

  • बेगरिया खेड़ा, दुबग्गा: कुल 41, आरटीई कोटा 11

  • सेक्टर 1, राजाजीपुरम: कुल 40, आरटीई कोटा 10

  • आर.डी.एस.ओ.: कुल 40, आरटीई कोटा 10

  • अशर्फाबाद: कुल 40, आरटीई कोटा 10

  • आनंद नगर: कुल 40, आरटीई कोटा 10

  • स्टेशन रोड: कुल 40, आरटीई कोटा 10

  • महानगर: कुल 40, आरटीई कोटा 10

  • गोमती नगर: कुल 40, आरटीई कोटा 10

  • राजेन्द्र नगर परिसर 2: कुल 40, आरटीई कोटा 10

  • राजाजीपुरम: कुल 40, आरटीई कोटा 10

  • जॉपलिंग रोड: कुल 40, आरटीई कोटा 10

  • इंदिरा नगर: कुल 40, आरटीई कोटा 10

  • अलीगंज परिसर 1: कुल 40, आरटीई कोटा 10

  • चैक: कुल 40, आरटीई कोटा 10

  • कानपुर रोड: कुल 40, आरटीई कोटा 10

पाण्डेय ने महानिदेशक से मांग की है कि सिटी मांटेसरी स्कूल सहित सभी विद्यालय, जो आरटीई कोटे के तहत प्रवेश के लिए उपलब्ध स्थान कम दिखा रहे हैं, उन्हें सही स्थान संख्या प्रदर्शित करने और अधिक बच्चों का दाखिला सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि ऐसा न होने पर यह वंचित बच्चों के मौलिक अधिकार का हनन माना जाएगा।

सिटी मांटेसरी स्कूल की 17 शाखाओं में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए कुल 171 स्थान दिखाए गए हैं, जबकि इन शाखाओं में कुल स्थान 681 हैं।
Karnataka: केले का लालच देकर स्टूडेंट्स से साफ करवाया टॉयलेट! ग्रामीण बोले- हमें नहीं चाहिए ऐसे शिक्षक
सिटी मांटेसरी स्कूल की 17 शाखाओं में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए कुल 171 स्थान दिखाए गए हैं, जबकि इन शाखाओं में कुल स्थान 681 हैं।
Zero Discrimination Day: रोहित वेमुला एक्ट लाने वाला पहला राज्य बनेगा कर्नाटक, जानिए कैसे बदलेगा कैंपस का माहौल

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com