उत्तर प्रदेश: विधवा दलित महिला से दुष्कर्म का प्रयास, खाट से बांधा, नग्न कर तेजाब से नहलाया

आरोपी पूर्व में भी महिला से छेड़छाड़ कर चुका है लेकिन बदनामी के डर से पीड़िता ने यह बात किसी को नहीं बताई।
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on: 

उत्तर प्रदेश। यूपी के बहराइच जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में अकेले रह रही विधवा दलित महिला से रेप की कोशिश की गई। विरोध करने और शोर मचाने पर पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले शख्स ने दो लोगों के साथ मिलकर उसके कपड़े उतारे, खाट से बांधा, उसके मुंह में कपड़ा ठूसा और फिर उसे तेजाब से नहला दिया। इस दौरान महिला का चेहरा बुरी तरह जल गया। खबर है कि अगली सुबह पीड़िता नग्न अवस्था में खाट पर बंधी मिली। महिला का चेहरा बुरी तरह जल गया था। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जनिये क्या है पूरा मामला?

यूपी के बहराइच में थाना फखरपुर क्षेत्र के टेंडवा महंत गांव पड़ता है। पीड़िता की उम्र 35 साल है। जानकारी के मुताबिक 13 साल पहले महिला के पति की मौत हो गई थी। इस कारण महिला ससुराल में अपनी मां के साथ गांव में रहने लगी। महिला की मां नेपाल में अपनी बहन के घर गई थीं। इस कारण महिला घर में अकेली थी।

जानकारी के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति हीरा महिला पर लंबे समय से नजर रखे हुए था। उसने कई बार महिला से छेड़छाड़ की कोशिश की। लेकिन बदनामी के डर से महिला ने यह बात छिपाई रखी। यही कारण था व्यक्ति की हिम्मत बढ़ गई। जब महिला की मां नेपाल गई तो उसे मौका मिल गया। 31 मई और एक जून की रात हीरा अपने दो साथियों के साथ घर में जबरन घुस गया और जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े उतारकर खाट से हाथ-पैर बांध दिया। 

सांकेतिक फोटो
उत्तर प्रदेश: तीन माह की गर्भवती दलित महिला को जहर देकर मौत के घाट उतारा, दो गिरफ्तार

महिला द्वारा दिये गए बयान के मुताबिक, आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा ताकि वो चिल्ला ना सके और फिर केमिकल से महिला का चेहरा जला दिया। इसके बाद तीनों आरोपी वहां से भाग निकले। अगली सुबह पड़ोसियों ने देखा तो महिला के हाथ-पैर खोले। पीड़िता को बहराइच के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। महिला का ईलाज जारी है।

क्या कहते हैं अफसर?

इस मामले में बहराइच जिले के अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया, "पीड़िता की मां ने शिकायत में एक ही आरोपी का जिक्र किया है। मां की शिकायत के आधार पर थाना फखरपुर में आरोपी के खिलाफ एसिड अटैक से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।"

सांकेतिक फोटो
मध्य प्रदेश: लव मैरिज करने वाले जोड़े ने पंचायत के गांव छोड़ने का फरमान नहीं माना, तो परिजनों के साथ मारपीट

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें