उत्तर प्रदेश: तीन माह की गर्भवती दलित महिला को जहर देकर मौत के घाट उतारा, दो गिरफ्तार

आरोपी नावेद और उसके दोस्त फरहान ने महिला को गंभीर हालत में 27 मई 2023 की रात शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
उत्तर प्रदेश: तीन माह की गर्भवती दलित महिला को जहर देकर मौत के घाट उतारा, दो गिरफ्तार
Published on

लखनऊ। यूपी के शाहजहांपुर में रोजा क्षेत्र में धर्मांतरण नहीं करने पर दलित महिला को जहर देकर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला तीन माह की गर्भवती थी। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

यूपी के शाहजहांपुर में रोजा क्षेत्र के लोधीपुर में एक युवक ने मूलरूप से लखीमपुर खीरी के पलिया की रहने वाली युवती से विवाह किया था। आरोप है युवक ने नाम परिवर्तन करके पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया फिर बाद में उससे विवाह कर लिया था।

जानकारी के मुताबिक महिला शाहजहांपुर के एक अस्पताल में काम करती थी। उसके नावेद नाम के एक व्यक्ति के साथ संबंध थे, जिसने उसके सामने अपनी मुस्लिम पहचान छिपा रखी थी और खुद को हिंदू बताया था। नावेद और उसके दोस्त फरहान ने महिला को गंभीर हालत में 27 मई 2023 की रात शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल के कर्मचारियों से नावेद ने बताया था कि वह उसकी पत्नी जोया सिद्दीकी है। अस्पताल में महिला की मौत हो गई तो यहां के कर्मचारियों को नावेद और फरहान की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। दोनों ने अस्पताल के रिकॉर्ड में अपनी डिटेल भी गलत भरी थी। मामला खुलने लगा तो दोनों ने अस्पताल से भागने की भी कोशिश की, लेकिन हॉस्पिटल के स्टाफ ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

रेप किया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया

जानकारी के मुताबिक 23 साल की गर्भवती महिला के साथ पहले रेप किया गया। बाद में उस पर कथित तौर पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और ऐसा नहीं करने पर उसे जहर देकर मार दिया गया। महिला तीन महीने की प्रेगनेंट थी।

क्या कहते हैं जिम्मेदार?

इस मामले में रोजा थाना प्रभारी का कहना है आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com