
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आई है। पुलिस द्वारा मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार, जिले में एक 50 वर्षीय दलित व्यक्ति की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
यह मामला आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परदहा सुमेर गांव का है। मंगलवार को गांव के बाहरी इलाके में एक कच्चे रास्ते पर 50 वर्षीय जिलजीत उर्फ जिल्लू का शव बरामद किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जिलजीत की पत्नी का निधन हो चुका था और वह एक स्थानीय ग्रामीण के यहां ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता था। सोमवार रात को वह अपने घर से निकला था और अगले दिन उसका शव बरामद हुआ। शरीर पर मौजूद चोट के निशानों से यह स्पष्ट होता है कि उसकी लाठियों से बुरी तरह पिटाई की गई थी।
स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि मृतक का गांव की ही एक महिला के साथ कथित तौर पर संबंध था। फिलहाल पुलिस ने इस हत्याकांड के सिलसिले में पूछताछ के लिए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।
द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.
'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।
यहां सब्सक्राइब करें