जोधपुर नगर निगम में सफाई कर्मचारी नेता के साथ जाति सूचक अपमान: डीसी पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप

पत्र में यह भी कहा गया है कि 2018 से गैर-वाल्मिकी समाज के लोग सफाई कार्य नहीं कर रहे हैं, जिसका अतिरिक्त बोझ वाल्मिकी समाज की महिलाओं पर पड़ रहा है, इसलिए उन्हें तत्काल वार्डों में सफाई कार्य पर लगाया जाए।
सरदार प्रकाश सिंह 'विद्रोही' ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया है कि जोधपुर निगम के डीसी स्वरूप सिंह ने उन्हें जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया और राजकार्य में बाधा डालने का झूठा मुकदमा फंसाने की धमकी दी।

Published on

जोधपुर। आजादी के 78 साल बाद भी वाल्मिकी (मेहत्तर) समाज के साथ हो रहे सामाजिक और मानसिक शोषण का एक और चौंकाने वाला मामला जोधपुर नगर निगम से सामने आया है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सरदार प्रकाश सिंह 'विद्रोही' ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया है कि निगम के डीसी स्वरूप सिंह ने उन्हें जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया और राजकार्य में बाधा डालने का झूठा मुकदमा फंसाने की धमकी दी।

पत्र के अनुसार, लंबे समय से सफाई कर्मचारियों की दस सूत्री मांगों को लेकर चल रहे संघर्ष के दौरान 12 मई को नेता भूख हड़ताल पर थे। तेज धूप और अधिकारियों की लापरवाही के कारण पहले से बाईपास सर्जरी करवा चुके सरदार प्रकाश सिंह की तबीयत बिगड़ गई, लेकिन इसके बावजूद निगम प्रशासन गंभीर नहीं हुआ।

चेतावनी देते हुए सरदार प्रकाश सिंह ने कहा है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे अदालत की शरण लेंगे और डीसी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराएंगे।
चेतावनी देते हुए सरदार प्रकाश सिंह ने कहा है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे अदालत की शरण लेंगे और डीसी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराएंगे।

विद्रोही के मुताबिक, जब हालात बिगड़ते गए, तब डीसी स्वरूप सिंह ने कमरे में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों, अधिकारियों और संगठन के सदस्यों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने उन्हें जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए कहा, "तुम्हारे भंगियों की औकात नहीं है कि हमारे सामने संघर्ष कर सको।" इसी दौरान विद्रोही की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पहले वे कुर्सी पर बैठे रहे, फिर हालत ज्यादा खराब होने पर उपायुक्त के कमरे में ही लेट गए।

आयुक्त के नाम पर राजकार्य में बाधा डालने का झूठा मुकदमा फंसाने की धमकी भी दी गई । सरदार प्रकाश सिंह ने इस मानसिकता को मानवता पर कलंक बताते हुए कहा कि जहां पूरी दुनिया चांद पर बसने की सोच रही है, वहीं पढ़े-लिखे अधिकारी आज भै पुरानी मानसिकता में जी रहे हैं।

सरदार प्रकाश सिंह 'विद्रोही' ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया है कि जोधपुर निगम के डीसी स्वरूप सिंह ने उन्हें जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया और राजकार्य में बाधा डालने का झूठा मुकदमा फंसाने की धमकी दी।
गले में मटकी, कमर में झाड़ू: "मनुवाद हमें वापस वहीं धकेल रहा है," वाल्मीकि समाज की पीड़ा बयां करने वाले कौन हैं ये बुजुर्ग?
पुलिस एवं संगठन सदस्यों के साथ वार्ता के दौरान मैं सुबह साढ़े दस बजे से शाम साढ़े चार बजे तक कड़ी धूप में भूख हड़ताल पर बैठा था लेकिन किसी निगम अधिकारियों ने सुध नहीं ली जिसके चलते वार्ता के दौरान मेरी तबीयत बिगड़ गई, पहले बाईपास सर्जरी हुई है। उसके बाद भी निगम डी.सी. एवं किसी अधिकारी ने गम्भीरता से नहीं लिया. साथियों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पूर्ण आराम की सलाह दी है।
- सरदार प्रकाश सिंह

अपने पत्र में सरदार प्रकाश सिंह ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से कई मांगें की हैं। उन्होंने मांग की है कि जोधपुर नगर निगम का वर्तमान सफाई ठेका निरस्त कर स्थायी कर्मचारियों की भर्ती, डीपीसी और आपराधिक अनुकंपा नियुक्ति जल्द की जाए। साथ ही, वाल्मिकी समाज को वरीयता एवं डिप्लोमा के आधार पर सफाई प्रभारी बनाया जाए।

पत्र में यह भी कहा गया है कि 2018 से गैर-वाल्मिकी समाज के लोग सफाई कार्य नहीं कर रहे हैं, जिसका अतिरिक्त बोझ वाल्मिकी समाज की महिलाओं पर पड़ रहा है, इसलिए उन्हें तत्काल वार्डों में सफाई कार्य पर लगाया जाए। सबसे महत्वपूर्ण मांग डीसी स्वरूप सिंह का तत्काल स्थानांतरण और उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने की है। चेतावनी देते हुए सरदार प्रकाश सिंह ने कहा है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे अदालत की शरण लेंगे और डीसी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराएंगे।

इस पत्र की प्रतियां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान के मुख्यमंत्री और जोधपुर के विधायक अतुल भंसाली को भी भेजी गई हैं। फिलहाल, नगर निगम प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सरदार प्रकाश सिंह के इस आरोप ने वाल्मिकी समाज में आक्रोश पैदा कर दिया है।

सरदार प्रकाश सिंह 'विद्रोही' ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया है कि जोधपुर निगम के डीसी स्वरूप सिंह ने उन्हें जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया और राजकार्य में बाधा डालने का झूठा मुकदमा फंसाने की धमकी दी।
जोधपुर में वाल्मीकि समाज के सफाईकर्मियों की पीड़ा: कलक्टर साहब एक से चार का काम करवाने पर तुले, अमानवीय शैली की मानवाधिकार आयोग में शिकायत करेंगे!
सरदार प्रकाश सिंह 'विद्रोही' ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया है कि जोधपुर निगम के डीसी स्वरूप सिंह ने उन्हें जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया और राजकार्य में बाधा डालने का झूठा मुकदमा फंसाने की धमकी दी।
Dalit History Month | 'वारसा हक्क' का बोझ: यह काम नहीं करना चाहती थीं, लेकिन मजबूरी ने बनाया सफाई कर्मचारी!

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com