UP: सहारनपुर में दलित मज़दूर का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

राजेश नाम के दलित मज़दूर का शव खेत में पेड़ से लटका मिला; परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने शुरू की जांच।
फांसी/ सांकेतिक चित्र,
फांसी/ सांकेतिक चित्र,
Published on

सहारनपुर – उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक 35 वर्षीय दलित मज़दूर का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या का मामला मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि मृतक की पहचान जट जराैदा गांव निवासी राजेश के रूप में हुई है, जो एक स्थानीय किसान के यहां दिहाड़ी मज़दूरी करता था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम, फॉरेंसिक यूनिट और राजेश के परिजन मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के असली कारण का पता लगाया जा सके।

प्राथमिक जांच के आधार पर एसपी जैन ने बताया, “राजेश रात करीब 2 बजे खेत में ट्यूबवेल चलाने गया था। सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे, तो उन्होंने राजेश का शव पेड़ से लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।”

हालांकि, मृतक के परिजनों का आरोप है कि राजेश की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

राजेश अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है।

फांसी/ सांकेतिक चित्र,
सभी सरकारें श्रमिक वर्गों के प्रति अपना संवैधानिक दायित्व जरूर निभाएं: मायावती
फांसी/ सांकेतिक चित्र,
प्रयागराज में "फुले" फिल्म का दर्शकों से रिव्यू लेने पहुंचे दलित पत्रकार के साथ PVR कर्मियों ने की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल, मामला दर्ज
फांसी/ सांकेतिक चित्र,
MP: अशोकनगर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर हंगामा, बढ़ा आक्रोश – बसपा और कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com