बरेली में वाल्मीकि समाज के साथ जातिगत भेदभाव: नाई ने बाल काटने से किया इनकार, गाली-गलौज!

बरेली पुलिस ने कहा कि प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही की जा चुकी है। शांति व्यवस्था संंबंधी कोई समस्या नहीं है।
शिकायत पत्र के अनुसार वाल्मीकि समाज के सदस्य जब बाल कटवाने पहुंचे तो उमेश ने गाली-गलौज करते हुए कहा, “तुम लोगों के बाल नहीं काट रहा, जो करना है कर लो।”
शिकायत पत्र के अनुसार वाल्मीकि समाज के सदस्य जब बाल कटवाने पहुंचे तो उमेश ने गाली-गलौज करते हुए कहा, “तुम लोगों के बाल नहीं काट रहा, जो करना है कर लो।”
Published on

बरेली- जिले के थाना भमोरा क्षेत्र के ग्राम सिंघा मुझियाने में वाल्मीकि समाज के सदस्यों के बाल स्थानीय नाई की दुकान पर काटने से इनकार करने की गंभीर शिकायत सामने आई है। आरोप है कि नाई उमेश पुत्र नत्थू श्रीवास्तव (निवासी ग्राम भजियापुर, थाना विनावर) ने 25 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे जातिवादी शब्दों का प्रयोग करते हुए बाल काटने से मना कर दिया और धमकी भी दी।

प्राप्त शिकायत पत्र के अनुसार, वाल्मीकि समाज के सदस्य जब बाल कटवाने पहुंचे तो उमेश ने गाली-गलौज करते हुए कहा, “तुम लोगों के बाल नहीं काट रहा, जो करना है कर लो।” पीड़ितों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी और बाद में थाना भमोरा पहुंचकर लिखित शिकायत दी।

शिकायत में यह भी उल्लेख है कि गांव में वाल्मीकि समाज के बाल आज भी किसी नाई की दुकान पर नहीं कटाए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया में वायरल कई पोस्ट के मुताबिक थाने में तहरीर दिए सप्ताह भर बाद भी कारवाई नहीं हुई है , मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया गया। शिकायतकर्ताओं ने थाना प्रभारी से तत्काल एफआईआर दर्ज करने और उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर हस्ताक्षर “प्रार्थीगण - अशोक, बरुन राम” आदि वाल्मीकि समाज के सदस्यों के हैं। यह शिकायत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स X, फेसबुक और इंस्टाग्राम आदि पर तेजी से वायरल हो रही है। कई यूजर्स ने इसे “राम राज्य में कानून व्यवस्था की तस्वीर” बताते हुए पोस्ट किया है। कुछ पोस्ट में लिखा है – “थाने पर तहरीर दिए 5-7 दिन हो चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं।”

प्रकरण को लेकर बरेली पुलिस ने जवाब दिया है जिसमे लिखा गया- "संदर्भित प्रकरण में थाना भमोरा, बरेली पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा चुकी है। शांति व्यवस्था संंबंधी कोई समस्या नहीं है।"

शिकायत पत्र के अनुसार वाल्मीकि समाज के सदस्य जब बाल कटवाने पहुंचे तो उमेश ने गाली-गलौज करते हुए कहा, “तुम लोगों के बाल नहीं काट रहा, जो करना है कर लो।”
“तुम चमा%$ हो... LLB तुम्हारा काम नहीं” : चूरू लॉ कॉलेज में प्रोफेसर पर जातिगत टॉर्चर का आरोप, छात्रा ने SC/ST एक्ट में FIR दर्ज कराई
शिकायत पत्र के अनुसार वाल्मीकि समाज के सदस्य जब बाल कटवाने पहुंचे तो उमेश ने गाली-गलौज करते हुए कहा, “तुम लोगों के बाल नहीं काट रहा, जो करना है कर लो।”
तेलंगाना: मंदिर प्रवेश के 100 रुपये नहीं दिए तो बहुजन परिवार को पीटा, 'जातिवादी' अहंकार की भेंट चढ़ी 2 माह की बच्ची

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com