आज दिन भर की खबरें: ससुर ने गर्भवती बहू का किया रेप

आज दिन भर की खबरें: ससुर ने गर्भवती बहू का किया रेप
Published on

नई दिल्ली। दिनभर में देशभर से महिला उत्पीड़न की कई खबरें सामने आई हैं। उत्तप्रदेश के मुजफ्फरगनर में ससुर ने पुत्र वधू से बलात्कार किया। फर्रुखाबाद में चार साल की बेटी की हत्या के बाद शव खेत में फेंक दिया। शव को कुत्तों ने नौचा तो घटना का पता चला।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी गर्भवती पुत्रवधू के साथ बलात्कार किया। जब पीड़िता ने अपने पति को घटना के बारे में बताया तो पति ने भी अपने पिता का साथ देते हुए पत्नी से मारपीट कर दी। बाप बेटे ने मिलकर विवाहित को घर से निकाल दिया। महिला ने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस में शिकायत दी है। घटना को दो महीने बीत गए, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला ने उच्च अधिकारियों को शिकायत की। शिकायत के बाद 7 सितम्बर को सम्बंधित थाना पुलिस ने आरोपी ससुर व पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए। इससे पीड़ित महिला न्याय के लिए भटक रही है।

UP: चार साल की नाबालिग की हत्या, बलात्कार की आशंका

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में चार साल की बच्ची की हत्या कर शव खेत में फेंकने का मामला सामने आया है। क्षत विक्षत शव मिलने के बाद परिजनों ने रेप की आशंका जताई है। इस मामले में पुलिस ने एक बाल अपचारी को निरुद्ध कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिले में कंपिल थाना क्षेत्र के एक गांव के खेत में 4 वर्षीय बच्ची का शव मिलने हड़कंप मच गया। शव को कुत्ते नोच रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है।

UP: किशोरी ने की आत्महत्या

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने सुसाइड नोट लिख आत्महत्या कर ली। मामला दुष्कर्म से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि पहले युवक ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया। प्रेमजाल में फंसाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उनसे यह वीडियो अपने बहनोई को दे दिया। वीडियो के जरिये बहनोई ने भी किशोरी को ब्लैकमेल कर अपनी हवस का शिकार बनाया। इन सबसे तंग आकर युवती ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट व मोबाइल कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें-
आज दिन भर की खबरें: ससुर ने गर्भवती बहू का किया रेप
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: दवाई, पेट्रोल, खाद्य सामग्री की कमी से जूझ रहा ट्राइबल बाहुल्य चुराचांदपुर, सप्लाई चेन ब्रेक
आज दिन भर की खबरें: ससुर ने गर्भवती बहू का किया रेप
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: रिलीफ कैम्प में गंभीर बीमारियों से जूझ रहीं ये कुकी महिलाएं, तीन लाख आबादी के बीच एक सरकारी अस्पताल
आज दिन भर की खबरें: ससुर ने गर्भवती बहू का किया रेप
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: “किताबें और यूनिफॉर्म जल गए, हम फिर से अपने घर और स्कूल लौटना चाहते हैं”
आज दिन भर की खबरें: ससुर ने गर्भवती बहू का किया रेप
मणिपुर हिंसा ग्राउंड रिपोर्ट: आदिवासियों को 'बाहरी' बताने का नैरेटिव और पहाड़ी में बसे लोगों का सच

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com