अब तक की खबरें: अंधविश्वास में फंसाकर महिलाओं का करता था यौन शोषण, गिरफ्तार

अब तक की खबरें: अंधविश्वास में फंसाकर महिलाओं का करता था यौन शोषण, गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश भर से बीते 24 घण्टों में महिला उत्पीड़न से जुड़ी कई खबरें सामने आई हैं। द मूकनायक मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें टीचर ने की छात्रा की पिटाई, यूपी के बरेली में मनबढ़ों ने छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका, अंधविश्वास के चक्कर में महिलाओं का यौन शोषण, दिल्ली के साकेत में सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका पर किया चाकू से वार, झालावाड़ में भीम आर्मी कार्यालय में तोड़ फोड़ और बहुत कुछ।

टीचर ने की छात्रा की पिटाई, 35 थप्पड़ मारने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

गुजरात के सूरत के कपोदरा के कारगिल चौक स्थित साधना निकेतन स्कूल में जूनियर केजी में पढ़ने वाली एक लड़की को शिक्षक द्वारा पीटने की घटना सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने बच्ची को पढ़ाते समय 35 थप्पड़ मार दिये।

बेटी की पिटाई की शिकायत करते हुए अभिभावक ने कहा कि टीचर ने पढ़ाते समय हमारी बेटी को 35 थप्पड़ मारे। अभिभावक ने कहा कि हम उनके खिलाफ मामला भी दर्ज करवाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कापोदरा इलाके के साधना निकेतन स्कूल में जूनियर केजी में पढ़ने वाली एक छात्रा ने टीचर द्वारा पिटाई किए जाने की शिकायत अपने माता-पिता से की। जिसमें उसकी पिटाई के बाद चोट के निशान भी दिखाए गए। पूरी घटना क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। खास बात यह है कि इस घटना के बाद बच्ची के माता-पिता ने स्कूल के प्रिंसिपल से भी शिकायत की है। अभिभावक ने सीसीटीवी फुटेज देखा था। जिसमें टीचर लड़की को 35 थप्पड़ मारते नजर आ रही है। इसके बाद माता-पिता ने मीडिया से कहा कि हम भी इस घटना को लेकर केस दर्ज कराएंगे।

यूपी: बरेली में मनबढ़ों ने छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका

उत्तर प्रदेश के बरेली में छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने 12वीं की छात्रा को ट्रेन के आगे फेंक दिया। छात्रा के दोनों पैर और एक हाथ कट गये। रोहित खंड मेडिकल कॉलेज में उसकी हालत नाजुक है। घटना मंगलवार शाम की है। इस मामले में पुलिस ने छात्रा के ही गांव के पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी कई दिनों से छात्र को परेशान कर रहा था। वहीं इस मामले में लापरवाही को लेकर पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई हुई है। क्षेत्र के पुलिस वाले सस्पेंड किए गए हैं। 5 लाख और प्रशासन ने इलाज का ऐलान किया है।

दिल्ली: अंधविश्वास के चक्कर में महिलाओं का यौन शोषण करने वाला गिरफ्तार

दिल्ली द्वारका में अंधविश्वास में लेकर महिलाओं का यौन शोषण करने वाले एक आरोपी को द्वारकानाथ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बाबा उर्फ विनोद कश्यप के रूप में हुई है। आरोपी माता चौकी के दरबार नाम से एक आश्रम चलता है। अभी दो महिलाओं की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किए हैं। डीपी हर्षवर्धन ने बताया कि अपना आश्रम ककरोला गांव से सटे इलाके में कई साल से चला रहा है। लोगों ने बताया कि सप्ताह में दो दिन शनिवार और मंगलवार को आरोपी दरबार लगाया करता था। आरोपी लोगों को यकीन दिलाता था। कि दरबार में आए भक्त की समस्याओं का वह अपनी विशेष शक्तियों से समाधान कर सकता है।

दिल्ली के साकेत में सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका पर किया चाकू से वार

दिल्ली के साकेत इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। इस घटना का परेशान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें पीड़ित लड़की कहती हुई सुनी जा सकती है कि प्लीज मुझे पहले हॉस्पिटल ले जाइए। दिल्ली के साकेत में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति ने कैब में एक महिला को चाकू मार दिया। हमला लगभग सुबह 6:20 बजे हुआ, जब गाजियाबाद के रहने वाले 27 वर्षीय गौरव पाल ने लाडो सराय फिरनी रोड पर कैब में 23 वर्षीय अपनी प्रेमिका पर कई बार चाकू से हमला किया। कथित तौर पर दोनों तीन साल से रिलेशनशिप में थे और लड़की कुछ दिनों से आरोपी को नजरअंदाज कर रही थी। कैब ड्राइवर ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर महिला को अस्पताल पहुंचाया।

दिल्ली महिला आयोग चीफ स्वाति मालीवाल ने इस मामले को लेकर पोस्ट कर कहा कि जिस दिन लगता है, दिल्ली में अपराध और घिनौनापन की हद देख ली है, उसके अगले ही दिन उससे भी भयानक मामला सामने आ जाता है। दिल्ली की कानून व्यवस्था ठीक सिर्फ जी20 में ही थी। उसके बाद क्या हालत हैं सबके सामने है।

जहाजपुर में शिक्षक के खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला दर्ज

राजस्थान के जहाजपुर में नाबालिग छात्रा के पिता की रिपोर्ट पर शकरगढ़ थाना पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

झालावाड़ में भीम आर्मी कार्यालय में तोड़ फोड़

झालावाड़ के पिड़ावा में अज्ञात बदमाशों ने भीम आर्मी कार्यालय में तोड़फोड़ की है। घटना को लेकर भीम आर्मी झालावाड़ जिलाध्यक्ष हंसराज वर्मा ने सम्बन्धित पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वर्मा ने बताया कि अज्ञात लोगों ने भीम आर्मी के जिला कार्यालय का ताला तोड़ कर अंदर लगे बेनर पोस्टर फाड़ दिए। फर्नीचर भी तोड़ा। आरोपियों ने कार्यालय में लगी बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर व भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर की तस्वीरों को भी नीचे गिरा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

अब तक की खबरें: अंधविश्वास में फंसाकर महिलाओं का करता था यौन शोषण, गिरफ्तार
राजस्थान: बकरियां चराती हैं, घर संभालती हैं, फिर पढ़ने जाती हैं ये बेटियां!
अब तक की खबरें: अंधविश्वास में फंसाकर महिलाओं का करता था यौन शोषण, गिरफ्तार
राजस्थान में भाजपा पर मानहानि का आरोप लगाने वाले कौन हैं 70 वर्षीय दलित किसान?
अब तक की खबरें: अंधविश्वास में फंसाकर महिलाओं का करता था यौन शोषण, गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: दलित डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे से कन्फेशन पर हस्ताक्षर करने का दबाव बना रही थी पुलिस! जानिए पूरी घटना

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Stories

No stories found.
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com