लोकसभा चुनाव परिणाम: NDA 294 सीटों पर, I.N.D.I.A 224 सीटों पर आगे, BJP को नुकसान!

अगले 2 से 3 घंटे में नई सरकार की तस्वीर साफ हो सकती है।
लोकसभा चुनाव परिणाम: NDA 294 सीटों पर, I.N.D.I.A 224 सीटों पर आगे, BJP को नुकसान!
internet

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव 2024 के 543 में से 542 सीटों पर काउंटिंग जारी है। दोपहर 1 बजे तक के रुझानों में एनडीए (NDA) 294 और इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A.) 224 सीटों पर आगे है। रुझानों में उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में NDA को भारी नुकसान होते दिख रहा है।

उत्तरप्रदेश में कांग्रेस-सपा को अच्छी बढ़त है। लखनऊ के रामबाई इलाके के काउंटिंग सेंटर पर भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। वहीं, पश्चिम बंगाल में टीएमसी (TMC) को फायदा मिलता दिख रहा है। मध्य प्रदेश में भाजपा पिछली बार की तरह प्रदर्शन करती दिख रही है। कुल 29 सीटों में से सभी पर भाजपा आगे है। राजस्थान में भाजपा को भारी नुकसान दिख रहा है।

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया था। कुल 7 फेज में 19 अप्रैल से 1 जून तक वोटिंग हुई। 1952 के बाद 44 दिन का यह चुनाव सबसे लंबा रहा। 1952 में यह 4 महीने चला था। इन 2 मौकों के अलावा चुनाव की प्रोसेस अमूमन 30 से 40 दिन में पूरी हो जाती थी।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव के अंतिम और सातवें चरण के मतदान के बाद घोषित किए गए अधिकतर एग्जिट पोल्स ने केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने की भविष्यवाणी की थी। करीब तीन एग्जिट पोल्स ने दावा किया था कि पीएम नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में एनडीए गठबंधन चार सौ लोकसभा सीटों का आंकड़ा भी छू सकता है जबकि कांग्रेस पार्टी को एकबार फिर से निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

लोकसभा चुनाव परिणाम: NDA 294 सीटों पर, I.N.D.I.A 224 सीटों पर आगे, BJP को नुकसान!
लोकसभा चुनाव 2024ः दिल्ली हो या राजस्थान, महिलाओं ने जमकर किया मतदान
लोकसभा चुनाव परिणाम: NDA 294 सीटों पर, I.N.D.I.A 224 सीटों पर आगे, BJP को नुकसान!
लोकसभा चुनाव 2024: छठवें चरण में 58 सीटों पर मतदान सम्पन्न, जानिए कहाँ क्या हुआ?
लोकसभा चुनाव परिणाम: NDA 294 सीटों पर, I.N.D.I.A 224 सीटों पर आगे, BJP को नुकसान!
UP: लोकसभा चुनाव में Lucknow के लोग इन मुद्दों पर करेंगे Vote.

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com