बिहारः छोड़ देने की भीख मांगती रही महिला, दुर्व्यवहार करते रहे बदमाश

बिहारः छोड़ देने की भीख मांगती रही महिला, दुर्व्यवहार करते रहे बदमाश
Published on: 

बिहारः सोशल मीडिया पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में बाइक पर बैठी महिला के साथ कुछ लोग बुरी तरह दुर्व्यवहार कर रहे हैं. वहीं वह लोग महिला के प्राइवेट पार्ट को बुरी तरह से टच करते दिख रहे हैं.

बाइक पर बैठी महिला खुद को बचाने की पूरी कोशिश करती नजर आती है लेकिन वह लोग उसके साथ बार-बार दुर्व्यवहार करते रहते हैं साथ ही महिला की साड़ी भी खींचते रहे. वीडियो में महिला चिल्लाती है रोती है.

यह वीडियो छपरा दरियापुर थाना क्षेत्र के पास गांव जाने वाली मुख्य सड़क के पास का है. इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया है साथ ही नीतिश सरकार को टैग किया.

वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस ने टीम गठित की जिसके बाद 6 लोगों की पहचान की गई, जिसमें 3 आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है.

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com