यूपी- पीड़िता की पहले भरी मांग फिर किया बलात्कार, आरोपी फरार

यूपी- पीड़िता की पहले भरी मांग फिर किया बलात्कार, आरोपी फरार
Published on

दिल्लीः देश में इन दिनों रेप की वारदात दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही हैं. यूपी के बागपत से रेप का मामला सामने आया है जहां कुछ दबंगों ने एक नाबालिग लड़की को अगवा कर जबरदस्ती मांग भरकर उसका बलात्कार किया.

यह मामला बागपत के रमाला थाना क्षेत्र का हैं जहां गांव के ही दो लड़कों ने पहले पीड़िता को अगवा किया और उसके बाद उसका रेप किया. पीड़िता ने बताया की आरोपियों ने उसको उस वक्त अगवा किया जब वह अपने कुछ संबंधियों के साथ ईंट के भट्टे पर काम करने जा रही थी.

वहीं दोनों आरोपियों ने पीड़िता को खेत में ले जाकर पहले नशीली ड्रिंक पिलाई उसके बाद आरोपियों में से एक ने पीड़िता की मांग में सिंदूर भरा और उसका रेप किया.

इस मामले की जानकारी में पीड़िता के परिजनों ने बताया की खुद आरोपियों ने उन्हें फोन करके इस बात की जानकारी दी. वहीं पीड़िता ने पुलिस पर धमकाने का आरोप भी लगाया.

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com