महिला सम्मान: लखनऊ में समाजसेवी महिलाओं को नवाजा

भूमिजा वेलफेयर फाउंडेशन ने विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं के साथ ट्रांसजेंडरों को भी सम्मानित किया.
महिला सम्मान: लखनऊ में समाजसेवी महिलाओं को नवाजा

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में महिलाओं का सम्मान भूमिजा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं व ट्रांसजेंडरों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए धन्यवाद दिया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नम्रता पाठक व भाजपा महिला मोर्चा की प्रांतीय अध्यक्ष सीता नेगी मौजूद रहीं। जबकि विशिष्ट अतिथि इनरव्हील क्लब की चेयरमैन (जिला स्तर) वर्षा विनय कुमार, कैंसर इंस्टीट्यूट की निदेशक निर्मला पंत, वन स्टॉप सेंटर की सेंटर हेड अर्चना सिंह और पावर विंग फाउंडेशन की हेड सुमन रावत मौजूद रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई। बालिकाओं द्वारा महिला शक्ति को समर्पित कलाश्री अमृत सिन्हा के शिष्यों द्वारा नारी शक्ति पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। अतिथि के रूप में मौजूद सभी छह महिलाओं द्वारा टॉक शो का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने अपने जीवन संघर्ष सभी महिलाओं को बताया और आपस में चर्चा की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को प्रेरित करना था।

ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के लिए दिए टिप्स

वर्तमान समय मे ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़े हैं। महिलाओं को इसकी जानकारी आखिरी स्टेज पर होती है। इस कारण महिलाओं की मौत हो जाती है। मेदांता में कार्यरत डॉ. रोमा प्रधान ने महिलाओं को होने वाले ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों और उसके लिए किए जाने वाले उपायों को साझा किया। पंत ने कहा, "कई बार महिलाएं इस बीमारी को छिपाती हैं, किसी को नहीं बताती। ऐसा नहीं करना चाहिए। यदि आपमें ऐसे शुरूआती लक्षण दिखते हो तो उसे अपनी मां, बहन, बुआ, मौसी या जो जिसे भी आप बताने में सहज महसूस करती हों उन्हें बताएं। अब इसका इलाज भी आसानी से हो जाता है। ऐसे में हो सके तो किसी विशेषज्ञ से राय भी लेनी चाहिए।"

महिला सम्मान: लखनऊ में समाजसेवी महिलाओं को नवाजा
जानिए कौन हैं नकाब में swiggy का बैग कंधों पर लिए पैदल चलने वाली महिला!

इस कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस सोसायटी और मानवाधिकार के लिए काम करने वाली कृतिका माथुर, ट्रांसजेंडरों के लिए काम करने वाली प्रियंका रघुवंशी और वंदना सिंह, पर्यावरण के लिए काम करने वाली प्राची श्रीवास्तव और सौम्या टण्डन और आवारा कुत्तों (स्ट्रीट डॉग) के लिए काम करने वाली चित्रा सहित आश्रम वेब सीरीज में काम कर चुकी टेलीविजन अभिनेत्री, भरतनाट्यम नायिका (कलाकर) डॉक्टर, वकील, सेफ, कवियत्री, महिला पत्रकार सहित विभिन्न संगठनों में सामाजिक कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन भूमिजा वेलफेयर फाउंडेशन लखनऊ द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में मेदांता अस्पताल ने भी अहम भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम के दौरान भूमिजा फाउंडेशन की अध्यक्ष शिप्रा भदौरिया, सचिव सुनीता गोस्वामी, वित्त नियंत्रक गरिमा प्रकाश ने समारोह के सफल आयोजन का श्रेय उन सभी महिलाओं को दिया जो कार्यक्रम में उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि आप सबके कारण ही अन्य महिलाओं को देश हित में कार्य करने की हिम्मत मिलती है। सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Stories

No stories found.
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com