मध्य प्रदेशः स्कूल बस ड्राइवर ने तीन साल की बच्ची से किया बलात्कार

मध्य प्रदेशः स्कूल बस ड्राइवर ने तीन साल की बच्ची से किया बलात्कार
Published on

ड्राइवर सहित महिला केयर टेकर के खिलाफ मामला दर्ज

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गत गुरुवार को एक प्राइवेट स्कूल बस में महिला कंडक्टर की मौजूदगी में साढ़े तीन साल की प्ले स्कूल की बच्ची के साथ ड्राइवर ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। बच्ची के माता-पिता ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ड्राइवर ने महज तीन महीने पहले ही स्कूल में काम करना शुरू किया था। बीते शुक्रवार को बच्ची ने आरोपी को तस्वीरों से पहचाना। पुलिस फिलहाल इस जांच में जुटी है कि क्या स्कूल ने आरोपी का पुलिस वैरिफिकेशन किया था, या नहीं। हालांकि स्कूल मैनेजमेंट का कहना है कि उन्होंने वैरिफिकेशन कराया था।

बच्ची का हुआ यौन शोषण-

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यौन शोषण के संकेत मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को जब बच्ची स्कूल से घर लौटी तो मां ने देखा कि जो कपड़े वह बच्ची के बैग में इमर्जेंसी के लिए रखती थी, वे कपड़े उसने पहने हैं। जब मां ने बच्ची से पूछा कि उसके कपड़े किसने बदले हैं, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद मां ने बच्ची की क्लास टीचर और प्रिंसिपल को फोन किया। दोनों ने स्कूल में बच्ची के कपड़े बदलने से इनकार किया।

एसीपी निधि सक्सेना ने कहा कि जब बच्ची ने अपने प्राइवेट पार्ट्स में दर्द की शिकायत की तो उनकी चिंता बढ़ गई। माता-पिता ने उसे बैठाया और उससे बातचीत की, जिसके बाद उसने कहा कि बस ड्राइवर ने उसके साथ गंदा काम किया और उसने ही उसके कपड़े बदले। अगले दिन माता-पिता स्कूल पहुंचे जहां लड़की ने ड्राइवर की पहचान की। सोमवार को बच्ची के घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, स्कूल बंद होने के कारण माता-पिता उन दिनों में रिपोर्ट नहीं करा सके।

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com