गर्भवती महिला को जलाने के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को भेजा नोटिस

दिल्ली महिला आयोग
दिल्ली महिला आयोगफोटो साभार- https://in.worldorgs.com

दिल्ली। दिल्ली के कंझावला में युवती को कार में फंसाकर 13 किमी घसीटने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि बवाना में 26 साल की गर्भवती महिला को थिनर डालकर जला दिया गया। महिला का गम्भीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में ईलाज चल रहा है। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस भी भेजा है। आयोग ने बताया है कि महिला ने एसडीएम के सामने दिए अपने बयान में कहा है कि उसके पति ने उसे जलाया है। उसने बताया कि उसका पति शराब पीने के बाद उसे पीटता था। शराब के लिए उसके गहने लेने की कोशिश भी कर रहा था, लेकिन जब उसने मना किया तो मारपीट हो गई। उसके पति ने उसे थिनर से जलाने की कोशिश की जिसके कारण वह बुरी तरह झुलस गई।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के बवाना क्षेत्र में रोहिणी में सेक्टर 2 इलाके में 6 जनवरी को पति के साथ बैठकर खुशबू आग सेंक रही थी। महिला सात महीने की गर्भवती है। महिला के पति का नाम वीर प्रताप है।

2021 में हुई थी शादी,7 महीने की थी गर्भवती

खुशबू की शादी जून 2021 में हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि खुशबू को जलाने की कोशिश की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बवाना थाना पुलिस को 6 जनवरी 2023 को बवाना सेक्टर दो से शिकायतकर्ता की बहन को ससुराल पक्ष द्वारा जलाने की जानकारी मिली थी। अंबेडकर अस्पताल में उपचाराधीन खुशबू ने पुलिस को बताया कि ठंड ज्यादा थी इसलिए वह पति व एक लड़के के साथ बैठकर आग सेक रही थी। हालांकि इस आग में पति भी झुलस गया है।

आग बढाने के लिए फेंका थिनर, दोनों दम्पति झुलसे

जानकारी के मुताबिक, आग बुझने वाली था, इसलिए लड़के ने आग की लपटों को बढ़ाने के लिए उसमें थिनर फेंक दिया। उससे आग की लपटें तेज हो गई और आग के पास बैठे दंपती झुलस गए। खुशबू के चेहरे, हाथ, पैर समेत शरीर के और भी अंग झुलस गए। इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। खुशबू सात माह की गर्भवती है। खूशबू के पति वीर प्रताप का भी दोनों पैर और हाथ जल गया है, जिसका सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस को भेजा नोटिस

दिल्ली महिला आयोग के चेयरमैन स्वाति मालीवाल ने डीसीपी रोहिणी को नोटिस भेजकर एफआईआर की कॉपी और गिरफ्तार किए गए आरोपियों की जानकारी 12 जनवरी तक मांगी है। आयोग ने बताया कि, महिला के भाई ने आयोग को जानकारी दी है कि उसका परिवार टिकरी कला में रहता है, उसकी बहन की शादी 8 महीने पहले बवाना में रहने वाले शख्स से हुई है।

महिला के भाई ने ससुराल वालों पर लगाए गम्भीर आरोप

महिला के भाई का आरोप है, "मेरी बहन के पति और ससुराल वालों ने उसे शादी के तुरंत बाद परेशान करना शुरू कर दिया था। मेरी बहन का पति शराबी भी है। वह शराब पीकर अक्सर उसे पीटता था। वह 7 महीने की गर्भवती भी है।"

हालांकि, महिला द्वारा पुलिस और मजिस्ट्रेट को दिए बयान के आधार पर दहेज प्रताड़ना और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली महिला आयोग
हम नशे में थे और म्यूजिक बहुत लाउड था, जिसके कारण कुछ सुनाई नहीं दिया: दिल्ली घटना के आरोपी

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Stories

No stories found.
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com