ऑनर किलिंग: प्रेम करने पर भाई ने काट दी बहन की गर्दन, नरमुंड गांव में लेकर घूमता रहा

पिता ने बेटी की क्रूरता से हत्या करने वाले अपने ही बेटे के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा।
ऑनर किलिंग: प्रेम करने पर भाई ने काट दी बहन की गर्दन, नरमुंड गांव में लेकर घूमता रहा
Published on: 

लखनऊ। यूपी के बाराबंकी जिले में फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अपनी नाबालिग बहन द्वारा गांव के युवक से ही प्रेम-प्रसंग से नाखुश होकर बांके से उसका सिर काट कर हत्या कर दी। दरअसल, किशोरी दो माह पहले अपने प्रेमी के साथ घर से कहीं चली गई थी। इस मामले में पुलिस ने प्रेमी को जेल भेजा था। बावजूद इसके किशोरी प्रेमी के साथ ही जाने की धमकी देती थी। प्रेमी 18 दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। इस बात का पता जब भाई को चला तो उसने यह कदम उठाया। यही नहीं बेखौफ युवक बहन के कटे हुए सिर को लेकर कोतवाली की ओर चल पड़ा। जिसने भी यह नजारा देखा वह दहशत में दिखा। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस ने रास्ते से ही युवक को गिरफ्तार कर लिया।

जानिए क्या है पूरा मामला?

यूपी के बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में मिठवारा गांव है। जानकारी के मुताबिक इसी गांव में रियाज और उसका परिवार रहता है। रियाज के परिजनों ने द मूकनायक से बातचीत के दौरान बताया, "सुबह चार बहनों व तीन भाइयों ने मां के साथ खाना खाया था। इसके बाद आसिफा कपड़ा धाेने हाता पर चली गई। तभी वहां बांका लेकर पहुंचे रियाज ने उस पर वार कर दिए। बचाव में आसिफा के हाथ भी बुरी तरह से कट गए थे। आसिफा के शरीर पर 50 से भी अधिक वार के निशान थे। भाई ने बहन की गर्दन पर बांका से ताबड़तोड़ कई बार वार कर सिर धड़ से अलग कर दिया। इस वारदात की जानकारी लोगों को तब हुई, जब रियाज एक हाथ में बहन का सिर और दूसरे हाथ में बांका लेकर थाने की ओर जाने लगा। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।"

हत्या का कारण

जानकारी के मुताबिक आसिफा का गांव के ही चांद बाबू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 25 मई 2023 को वह प्रेमी के साथ चली गई थी। आसिफा के पिता अब्दुल रसीद ने चांद बाबू, उसके भाई साेनू, जान मोहम्मद व सिराज समेत अन्य पर अपहरण का मुकदमा कराया था। इसमें पुलिस ने आसिफा को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था और आरोपी चांद बाबू को जेल भेजा था। आसिफा इससे बहुत नाराज थी और प्रेमी चांद बाबू के साथ जाने की धमकी देती थी। इससे क्षुब्ध होकर लोकलाज के भय से रियाज ने बहन को मौत के घाट उतार दिया।

जिसने देखा उसकी रूह कांप गई

बहन का सिर काटकर भाई पुलिस के पास जाने के लिए निकला। जब वह सड़क पर एक हाथ में सिर और दूसरे हाथ में खून से सना बांका लेकर जा रहा था। यह दिल दहलाने वाली घटना को जिसने भी देखा, वह सहम गया। कई लोगों ने युवक का वीडियो भी बनाया। कट हुआ स‍िर देखकर वहां मौजूद पुल‍िस वालों की भी रूह कांप गई। उससे बोलने और टोकने की किसी की हिम्मत नहीं हुई।

क्या कहते हैं पुलिस अफसर?

इस मामले में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह ने द मूकनायक से बातचीत करते हुए बताया, "समाज में बदनामी के डर से भाई ने आनर किलिंग की वारदात करते हुए बहन की नृशंस हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के पिता अब्दुल रसीद ने अपने पुत्र रियाज पर हत्या का मुकदमा कराया है।"

यह भी पढ़ें-
ऑनर किलिंग: प्रेम करने पर भाई ने काट दी बहन की गर्दन, नरमुंड गांव में लेकर घूमता रहा
Transgender: जयपुर की नूर शेखावत के नाम नगर निगम ने जारी किया राजस्थान का पहला ट्रांसजेंडर बर्थ सर्टिफिकेट
ऑनर किलिंग: प्रेम करने पर भाई ने काट दी बहन की गर्दन, नरमुंड गांव में लेकर घूमता रहा
नई दिल्ली: पत्नी से रेप मामले में पति पर मुकदमा चलेगा या नहीं, सुप्रीम कोर्ट करेगा विचार
ऑनर किलिंग: प्रेम करने पर भाई ने काट दी बहन की गर्दन, नरमुंड गांव में लेकर घूमता रहा
मध्य प्रदेश पटवारी परीक्षा घोटाला: पटवारी में दिव्यांग, वन रक्षक परीक्षा में वही केंडिडेट फिजिकल फिट!

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें