उत्तर प्रदेश: आसपा प्रमुख चंद्रशेखर पर हमले के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, पूछताछ जारी

सूत्रों के अनुसार हरियाणा के अम्बाला कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे हमलावरों को सहारनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार.
चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वाले आरोपी
चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वाले आरोपी

उत्तर प्रदेश। सहारनपुर जुले में भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हमला करने वाले चार युवकों को सहारनपुर पुलिस ने हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार कर लिया है। सहारनपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि चारों आरोपी अंबाला कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे हैं। इसके बाद हरियाणा में मौजूद सहारनपुर पुलिस टीम ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों को सहारनपुर लाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मीडिया को इसके बारे में जानकारी देंगे।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

यूपी में सहारनपुर के देवबंद में गत 28 जून को दिल्ली से लौटते समय पुलिस चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर चंद्रशेखर पर स्विफ्ट डिजायर कार में सवार कुछ युवकों ने 4-5 राउंड गोली चला कर हमला किया था। इसमें एक गोली चंद्रशेखर के पेट को छूकर निकल गई थी। सीसीटीवी से कार के मालिक की पहचान हुई थी। वहीं चंद्रशेखर को जिला अस्पताल में दो दिन भर्ती रखने के बाद छुट्टी दे दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में चंद्रशेखर के भाई की तरफ से अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

इसके बाद से पुलिस की टीमों ने हरियाणा के यमुनानगर, करनाल, रोहतक और अंबाला में डेरा जमा लिया था। साथ ही उत्तराखंड के नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार में छापेमारी की। पुलिस ने हमले वाले दिन करीब 15 से 20 युवक पूछताछ के लिए उठाए थे। हालांकि पूछताछ के बाद ज्यादातर को छोड़ दिया गया था। जबकि 4 युवकों को पुलिस ने अभी नहीं छोड़ा है। इनमें से एक युवक रोहतक से, जबकि 3 देवबंद से पकड़े गए थे।

सूत्रों के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को 29 जून को हिरासत में ले लिया था। तीन दिन की पूछताछ के बाद पुलिस ने पूरा मामला खोलकर रख दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लवीश,विकास और प्रशांत देवबंद के गांव रणखंडी के रहने वाले हैं। जबकि चौथा आरोपी विकास हरियाणा के करनाल का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हमले की साजिश हरियाणा के रोहतक में रची गई थी। यहां के रहने वाले युवक ने ही अंबाला में हमलावरों को कार मुहैया कराई थी। अंबाला से आरोपी सहारनपुर गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने कार मुहैया कराने वाले युवक से पूछताछ के आधार पर यह खुलासा किया।

पुलिस सूत्रों की माने, तो हत्या या फिर डराने की साजिश के एंगल पर भी जांच हो रही है। हमले के बाद चंद्रशेखर ने बयान दिया, ''आरोपी मेरी हत्या करने के बाद सरेंडर करने के मूड में थे। लेकिन सड़क पर यू-टर्न के बाद उन्होंने गाड़ी में मुझे जिंदा देख लिया था। इसलिए फरार हो गए।''

भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन का कहना है, ''अगर पुलिस ने 2 जुलाई तक इस हमले का पर्दाफाश कर दिया, तो ठीक है। वरना 3 जुलाई को सहारनपुर में महापंचायत होगी। इस पंचायत में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।''

उन्होंने कहा, ''चंद्रशेखर को गृह मंत्रालय को जेड प्लस की सुरक्षा देनी चाहिए। हमलावर करने वालों पर रासुका भी लगाई जाए। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए। भीम आर्मी के उच्च पदाधिकारियों को शस्त्र लाइसेंस और सुरक्षा दी जाए।''

यह भी पढ़ें-
चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वाले आरोपी
उत्तर प्रदेश: चंद्रशेखर पर हमला करने वाले आरोपियों की कार बरामद, पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया
चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वाले आरोपी
उत्तर प्रदेश: 10 रुपए के विवाद में दलित युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वाले आरोपी
उत्तर प्रदेश: बालिका सुधार गृह की लड़कियों का नग्न वीडियो बनाने, प्रताड़ित करने आरोप!

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Stories

No stories found.
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com