उत्तर प्रदेशः "दलित अस्मिता का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान" नारे के साथ पदयात्रा का आगाज

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) की सामाजिक न्याय पदयात्रा, 13 से 15 मार्च तक आयोजन.
सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली जा रही है।
सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली जा रही है। The Mooknayak

कानपुर। यूपी के कानपुर देहात में रामस्वरूप वर्मा और ललई सिंह पेरियार की स्मृति में सोशलिस्ट पार्टी की ओर से सामाजिक पदयात्रा का आगाज हुआ। पदयात्रा में शामिल लोग-"दलित अस्मिता का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान", "धर्म के नाम पर हिंसा हमारी संस्कृति नहीं","धन व धरती बंट के रहेगी" नारों से सामाजिक व धार्मिक समरसता का संदेश दे रहे थे। यह यात्रा 13 मार्च से शुरू होकर 15 मार्च को खत्म होगी।

दरअसल,सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में कानपुर देहात में रामस्वरूप वर्मा और ललई सिंह पेरियार की स्मृति पर एक पदयात्रा निकाली जा रही है। इस अवसर पर पांडेय ने कहा- "देश में बढ़ती जातिगत विषमता, धार्मिक भेदभाव, राजनीतिक वैमनस्यता और वैचारिक शून्यता के दौर में सिद्धांतों, सामाजिक सरोकारों और न्याय हेतु सामाजिक न्याय पदयात्रा निकली है।"

"पदयात्रा का समापन मान्यवर कांशीराम की जयंती 15 मार्च को ललई सिंह पेरियार के गांव कठारा में होगा। यात्रा के माध्यम से समाजवादी राम स्वरुप वर्मा, ललई सिंह पेरियार और मान्यवर कांशीराम के विचारों, सिद्धांतों एवं उनके ऐतिहासिक कार्यों का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, आम जन मानस को राजनीतिक-सामाजिक आन्दोलन के लिए प्रेरित किया जाएगा।"- पाण्डेय ने कहा।

उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि राजनीतिक संकट के दौर में सामाजिक न्याय आंदोलन की जरूरत महसूस करते हैं तो हमारी इस पदयात्रा से जरूर जुड़े और एक मजबूत राजनीतिक विकल्प बनाने में हमारा सहयोग करें।

सामाजिक न्याय पद यात्रा महामना रामस्वरूप स्मारक विचार प्रसार शोध संस्थान माचत से शुरू हुई। यात्रा का स्वागत शोध संस्थान के अध्यक्ष राकेश कुमार, कुंवर लाल सचान, संतराम भारती, हरिनाम सिंह वर्मा, कैलाश नाथ ने किया। पटेल चौक पुखराया में देशराज, छोटे सिंह, छेदा लाल, अंशिका त्रिवेदी, आशीष तिवारी ने किया। गौरीकरान में शैलजा गौतम, प्रदीप वर्मा, सीपी सिंह ने यात्रा का स्वागत किया।

पदयात्रा में सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाण्डेय, के एम भाई, ओम द्विवेदी, महेश पाण्डेय, सोशलिस्ट किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव राजीव यादव, शंकर सिंह, संतराम यादव व जगरूप शामिल थे।

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली जा रही है।
उत्तर प्रदेशः दलित युवक को पीटा और गुप्तांग काटा, कहा- "इस सरकार में नहीं पीट पाए तो कब पीटेंगे"
सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली जा रही है।
उत्तर प्रदेशः भदोही में स्कूल ड्रेस नहीं पहनकर आने पर पूर्व प्रधान ने दलित छात्रा को पीटा, कानपुर में सफाईकर्मी की हत्या

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com