दिल्ली उच्च न्यायालय में हिंदी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

दिल्ली हाई कोर्ट में 12 सितंबर को हिंदी दिवस पर 'भारतीय भाषाएं: विधि एवं न्याय' विषयक संगोष्ठी
Seminar organized on Hindi Diwas in Delhi High Court
दिल्ली हाई कोर्ट में 12 सितंबर को हिंदी दिवस पर 'भारतीय भाषाएं: विधि एवं न्याय' विषयक संगोष्ठी
Published on

नई दिल्ली। हिंदी दिवस 2025 के अवसर पर भारतीय भाषा अभियान, दिल्ली उच्च न्यायालय इकाई एवं यूको बैंक के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी शुक्रवार, 12 सितंबर 2025 को दोपहर 3:30 बजे दिल्ली उच्च न्यायालय के एस ब्लॉक में आयोजित होगी।

इस संगोष्ठी का मुख्य विषय ‘भारतीय भाषाएं: विधि एवं न्याय’ निर्धारित किया गया है। इसमें भारतीय संविधान में भारतीय भाषाओं की स्थिति और जनमानस को भारतीय जन भाषा में न्याय दिलाने के मार्ग जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अन्य विषय विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे और अपने विचार रखेंगे।

इस आयोजन की जानकारी अधिवक्ता मनंजय कुमार मिश्र, भारतीय भाषा अभियान (दिल्ली उच्च न्यायालय इकाई) की ओर से दी गई है।

Seminar organized on Hindi Diwas in Delhi High Court
पीएम मोदी के दौरे से पहले असम में गरमाया माहौल, ST दर्जे की मांग को लेकर 20,000 से ज़्यादा लोग सड़कों पर उतरे
Seminar organized on Hindi Diwas in Delhi High Court
आदिवासी कला और विरासत को सहेजने के लिए सरकार का डिजिटल कदम, दुनिया का पहला 'आदिवासी डिजिटल विश्वविद्यालय' लॉन्च
Seminar organized on Hindi Diwas in Delhi High Court
तमिलनाडु में जातिगत भेदभाव पर प्रहार: चंद्रू समिति की सिफारिशों पर अमल शुरू, स्कूलों में स्टूडेंट्स में 'एकता' बढ़ाएंगे

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com