किशोरी के साथ 400 लोगों ने बलात्कार किया
किशोरी के साथ 400 लोगों ने बलात्कार किया

6 महीने में 400 बलात्कारियों ने दिखाई हैवानियत, पुलिस प्रशासन सहित हर व्यवस्था से जूझ चुकी किशोरी भीख मांगने को मजबूर, 2 महीने की गर्भवती

महाराष्ट्र के बीड जिले से घटिया मानसिकता से भरी एक ख़बर सामने आई है। यहां एक किशोरी के साथ 6 महीने में लगभग 400 बलात्कारियों ने यौन शोषण किया। आरोप है कि जब किशोरी मदद के लिए पुलिस के पास गई तो पुलिसकर्मी भी भक्षक निकले। पुलिसकर्मियों ने भी किशोरी के साथ बलात्कार किया। किशोरी 2 माह की गर्भवती है।

क्या है मामला-

महाराष्ट्र के अख़बार लोकमत में छपी रिपोर्ट के अनुसार एक किशोरी की मां का लगभग दो साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद पिता ने उसकी शादी एक आदमी से करा दी थी। ये आदमी इसे मारता-पीटता था। किशोरी के ससुर ने भी उसके साथ बलात्कार किया। किशोरी अपने घर वापस लौट आई लेकिन पिता ने उसे रखने से इनकार कर दिया।  

नौकरी की तलाश में किशोरी अंबेजोगई शहर चली गई। अंबेजोगई में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखा देकर दो लोगों ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया।

जब वो पुलिस के पास गई तो पुलिस ने भी किशोरी का यौन उत्पीड़न किया। आर्थिक तंगी के कारण उसे सड़कों पर भीख मांगने पर मजबूर होना पड़ा। यहां भी लोगों पर घटिया मानसिकता हावी रही। इस दौरान भी कई लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया।

किशोरी ने क्या कहा-

बाल कल्याण समिति के सामने किशोरी ने अपने बयान में कहा,  "मेरे साथ कई लोगों ने बलात्कार किया। मैं कई बार थाने में शिकायत लिखाने गई लेकिन पुलिस ने दोषियों के खिलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं कि बल्कि मुझे ही परेशान किया।"

एसपी का बयान-

बीड जिले के एसपी राजा रामसामी के अनुसार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि किशोरी के साथ 400 लोगों ने बलात्कार किया है। बताया जा रहा है कि संघर्षशील किशोरी दो माह की गर्भवती है। बाल कल्याण समिति संघर्षशील के गर्भपात की प्रक्रिया चला रही है। संघर्षशील की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Stories

No stories found.
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com