
भोपाल। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले किशोर ने बलात्कार किया। पीड़ित बच्ची रोते हुए घर पहुचीं और पड़ोसी द्वारा किए गए कुकृत्य की जानकारी मां को दी। पीड़िता की आपबीत सुन परिवार के सदस्य थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
मौ थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव के मुताबिक आठ वर्षीय बच्ची को पड़ोस में रहने वाला किशोर जिसकी उम्र 14 वर्ष है। खेलने के बहाने ले गया। आरोपी किशोर बालिका को सूने घर में लेकर पहुंचा जहां उसने मासूम बालिका को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद वो मौके से भाग खड़ा हुआ।
पीड़िता जब घर पहुंची तो उसकी तबियत खराब हो चुकी थी। उठने बैठने व चलने फिरने में परेशानी आ रही थी। पीड़िता की मां ने जब मासूम से पूछा तो उसने रोते हुए आपबीती सुनाई। इसके बाद परिवार जनों को मामले की जानकारी लगी। पीड़िता अपने पिता के साथ थाने पहुंची जहां आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है।
शिवपुरी में हुईं थी घटना
इसी महीने शिवपुरी से एक दिल दहला देने वाली खबर मिली थी। यहां पर एक 6 साल की मासूम से कथित तौर पर रेप कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया था। दंग कर देने वाली बात यह है कि रेप और हत्या का आरोप एक 15 साल के बच्चे पर लगा। पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपी लड़का मोबाइल फोन पर अक्सर अश्लील फिल्में देखा करता था।
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि 10 फरवरी की रात करैरा थाना इलाके के एक गांव में बच्ची से रेप किया गया। एसपी ने कहा- 'बच्ची को आखिरी बार 15 साल के लड़के के साथ देखा गया था, जिसके बाद उसे पकड़ कर पूछताछ की गई।
बच्चों के खिलाफ घटनाओं में एमपी शीर्ष पर
मध्यप्रदेश बच्चों के लिए असुरक्षित है। यहां 2021 में बच्चों के खिलाफ अपराध के 19,173 मामले दर्ज किए गए है जो कि देश में सबसे अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में बच्चों के खिलाफ अपराध के हर दिन 52 से अधिक केस दर्ज होते है। मध्य प्रदेश में बच्चों के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध दर्ज हो रहें हैं। इसके पहले सालों में भी मध्यप्रदेश बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध में पहले स्थान पर है।
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट के अनुसार 2021 में प्रदेश में बच्चों के खिलाफ सबसे अधिक अपराध दर्ज किए गए है। 2021 में बच्चों के खिलाफ अपराध के 19,173 केस दर्ज किए गए है जो कि देश में सबसे अधिक है। एनसीआरबी के पिछले सालों के आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश में साल दर साल बच्चों के खिलाफ अपराधों में लगातार वृद्धि दर्ज की है। 2011से 2021में बच्चों के खिलाफ अपराध में 337% फीसदी की वृद्धि दर्ज है। मध्य प्रदेश में 2011 में कुल मामलों की संख्या 4,383 थी जो 2021 में 19,173 हो गई है।
शोषित/वंचित, दलित, आदिवासी, महिला और अल्पसंख्यकों के मुद्दों, समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाली द मूकनायक की जनवादी पत्रकारिता को सपोर्ट करें। द मूकनायक आपके सहयोग से संचालित होता है। आर्थिक मदद के लिए यहां क्लिक करें.