कौन है भजन लाल शर्मा? RSS की पसंद से बने राजस्थान के मुख्यमंत्री

जेपी नड्डा व अमित शाह के करीबी, प्रदेश संगठन में लंबे समय से महामंत्री पद की जिम्मेदारी।
भजन लाल शर्मा, मुख्यमंत्री, राजस्थान
भजन लाल शर्मा, मुख्यमंत्री, राजस्थान
Published on

जयपुर। मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान में अटकलों के विपरीत मुख्यमंत्री के नाम ने प्रदेश के राजनीतिज्ञों सहित आमजन को भी चौंका दिया। राजस्थान में सांगेनर से चुनाव जीत कर पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा के सिर मुख्यमंत्री का ताज रखा गया। विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा के नाम की औपचारिक घोषणा की गई। सीएम की घोषणा पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने वन टू वन बात कर सीएम के संभावित दावेदारों को मनाने में सफलता हासिल की।

एबीवीपी से किया आगाज

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भरतपुर जिले के अटवारी गांव के मूल निवासी है। वर्तमान में भरतपुर शहर की जवाहर नगर कॉलोनी में रहते हैं। जगन्नाथ पहाड़िया के बाद भरतपुर को दूसरा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रूप में मिला है। जयपुर की सांगानेर विधानसभा सीट से चुनाव जीत कर पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एबीवीपी से की थी।

संघ की पृष्ठभूमि से हैं भजनलाल

संघ पृष्ठभूमि से आने वाले राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। भरतपुर जिले के होने के बावजूद जयपुर के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से उन्हें टिकट दिया गया था। इस चुनाव में भजनलाल ने 50 हजार से अधिक वोट से जीत दर्ज की थी। शर्मा भाजपा संगठन में बड़े ओहदे पर रहे हैं। चार बार से लगातार पार्टी के प्रदेश महासचिव बने हुए हैं।

भजन लाल शर्मा, मुख्यमंत्री, राजस्थान
कौन हैं राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी? भाजपा ने वसुंधरा राजे के विकल्प के तौर पर किया पेश
भजन लाल शर्मा, मुख्यमंत्री, राजस्थान
जानिए कौन हैं मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री मोहन यादव?
भजन लाल शर्मा, मुख्यमंत्री, राजस्थान
जेएनयू ने लागू किए सख्त विरोध नियम: छात्रों को भारी जुर्माना और निष्कासन के जोखिम की चिंताएं

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक की मदद करें

‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें.

यहां सपोर्ट करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com