
नई दिल्ली। राजस्थान के बाड़मेर में गत गुरुवार देर रात मिग 21 बाइसन विमान क्रैश हो गया। यह हादसा रात 9 बजकर 10 मिनट पर भीमडा गांव के पास हुआ। क्रैश की आवाज लगभग आठ से दस किलोमीटर तक सुनाई दी। वहीं काफी दूर तक मलबा फैल गया। जिसके बाद पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया। इस विमान में 2 पालयट सवार थे। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलट विंग कमांडर एम राणा और फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल शहीद हो गए। एम राणा हिमाचल प्रदेश के मंडी के थे, जबकि अद्वितीय बल जम्मू के रहने वाले थे।
भारतीय वायुसेना का एक ट्विन सीटर मिग-21 बाइसन ट्रेनर विमान ने उतरलाई हवाई अड्डे से प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन भीमड़ा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में विमान पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया। दुर्घटना में
हादसे के बाद भारतीय वायुसेना ने अपना बयान जारी कर कहा कि पायलटों के जान गंवाने का गहरा अफसोस है और पूरा एयरफोर्स परिवार शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है।
जांच के आदेश
इस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए है। वहीं दूसरी ओर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी से बातचीत की ही है।
आइए जानते हैं पिछले नौ सालों में हुए आठ प्लेन क्रैश के मामले …
1- यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान 12 फरवरी 2013 को बाड़मेर जिले के उत्तरलाई से महज सात किलोमीटर दूर आननीयांे की ढाणी कुंडला के पास विमान गिरा इस हादसे में पायलट सुरक्षित बच गया था।
2- दूसरा हादसा भी 2013 में ही सात जून उत्तरलाई से 40 किलोमीटर दूर सोडियार में मिग 21 क्रैश हुआ जिसमें पायलट सुरक्षित रहा।
3- तीसरा हादसा भी इसी साल एक महीने बाद 15 जुलाई को उत्तरलाई से महज चार किलोमीटर दूर बांदरा में हुआ था। इसमें भी पायलट सुरक्षित बच गए थे।
4- इस हादसे के बाद साल 2015 यानि की दो साल बाद 2015 को बाड़मेर के ही शिवकर रोड पर मिग 21 क्रैश हुआ। जिसमें पायलट सुरक्षित बच गया।
5- यह हादसा भी एक साल बाद 10 सितंबर 2016 को मिग 21 मालियों की ढाणी में हुआ था। जिसमें पायलट सुरक्षित बच गया।
6- साल 2017 में हुए इस हादसे में भी पायलट सुरक्षित बच गया। मिग 30 का यह विमान शिवकर के पास सुखोई में क्रैश हुआ था।
7- मिग 21 बाइसन क्रैश 25 अगस्त को बाड़मेर जिले के भुरटिया में गिरा था और इस बार भी पायलट की किस्मत अच्छी थी और वह बच गया।
8- 28 जुलाई 2022 को हुए हादसे में दोनों पायलट को हादसे में अपनी जान गंवानी पड़ी। यह हादसा भीमड़ा गांव के मिग 21 बाइसन में हुआ है।
द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.