तेजस्वी ने क्राइम पर एनडीए को घेरा, बोले-सरकार बनते ही दो महीने में सभी अपराधी जाएंगे जेल

पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात में फैक्ट्री लगाते हैं और बिहार में वे विक्ट्री चाहते हैं, यह नहीं चलेगा।
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
Published on

पटना- बिहार में जदयू नेता अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने एनडीए पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोकामा में जिस तरह की घटना घटी, वह तो होनी ही थी। तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार आने के बाद दो महीने के भीतर सभी अपराधियों को जेल भेजने का काम किया जाएगा। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि रोहतास में पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई।

बिहार में लगातार महाजंगलराज की स्थिति बनी हुई है। बिहार में एक दिन ऐसा नहीं बीत रहा, जब गोलियां न चल रही हों। यह एनडीए को दिखाई नहीं देता। आज प्रधानमंत्री आ रहे हैं, लेकिन बिहार की स्थिति बहुत खराब है। तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। 18 नवंबर को हम शपथ लेंगे। 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच जाति-धर्म से परे हर अपराधी को जेल भेजा जाएगा। राजद नेता ने कहा कि इस बार स्पष्ट है कि बिहार की जनता महागठबंधन की सरकार बनाने जा रही है।

पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात में फैक्ट्री लगाते हैं और बिहार में वे विक्ट्री चाहते हैं, यह नहीं चलेगा। एनडीए के लोग कह रहे हैं कि बिहार में एक करोड़ रोजगार देंगे। 11 साल में एनडीए ने एक नौकरी नहीं दी। बिहार में रोजगार देने का वादा सिर्फ जुमला है, इससे ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि एनडीए के लोग अपराधियों को संरक्षण देते हैं। तेजस्वी ने कहा कि 20 बरस की एनडीए सरकार से युवाओं ने क्या ही मांगा? अपने हिस्से की नौकरी व रोजगार ही तो मांगा, लेकिन इस भ्रष्ट एनडीए सरकार ने युवाओं की जरूरतों पर ध्यान दिया ही नहीं। युवाओं के लिए एकदम कुछ किया ही नहीं। इसलिए युवा सत्ता में परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस बार बिहार महागठबंधन की सरकार बना रहा है, जो हर घर को सरकारी नौकरी देगी। (आईएएनएस)

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
बिहार चुनाव: वोटरों से चंदा लेकर चुनाव लड़ रहे कयामुद्दीन अंसारी, सबसे गरीब प्रत्याशी ने कैसे किया हुआ है BJP की नाक में दम!
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
MP: उज्जैन में किसानों की ज़मीन पर फर्जीवाड़ा! नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सीएम के गृह जिले में सत्ता के दुरुपयोग का लगाया आरोप
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
सार्वजनिक परेड पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त मनाही के बावजूद उदयपुर में फायरिंग-तलवारबाजी के 5 आरोपियों को महिलाओं के वेश में सरे बाज़ार घुमाया!

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com