बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन नौकरी व रोजगार की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

प्रदर्शन कर रहे व‍िधायकों ने हाथ में पोस्‍टर बैनर ले रखा था। इन पोस्टरों पर 'नौकरी रोजगार मतलब तेजस्वी', 'युवाओं की आस तेजस्वी' लिखा था।
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन नौकरी व रोजगार की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन
Published on: 

पटना। बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम और पांचवें दिन शुक्रवार को भी विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले विपक्षी दलों के सदस्यों ने हाथ में तख्ती लिए परिसर में प्रदेश में बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे व‍िधायकों ने हाथ में पोस्‍टर बैनर ले रखा था। इन पोस्टरों पर 'नौकरी रोजगार मतलब तेजस्वी', 'युवाओं की आस तेजस्वी' लिखा था। विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी, तब तेजस्वी यादव ने 17 महीने में पांच लाख से ज्यादा बेरोजगारों को रोजगार और नौकरी दिया। एनडीए सरकार में बेरोजगारी चरम पर है।

उन्होंने कहा कि सिपाही भर्ती हो या बीपीएससी की होने वाली परीक्षा हो, अलग-अलग नियम बनाया जा रहा है, इससे छात्रों में आक्रोश है। सही मायने में नीतीश सरकार को नौकरी देने की इच्छा ही नहीं है। सरकारी बहाली प्रक्रिया में ऐसी त्रुटि छोड़ देते हैं, जिससे लोग कोर्ट चले जाते हैं और पूरी प्रक्रिया रुक जाती है। उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव के कार्यकाल में नौकरी की परीक्षा में कोई शिकायत नहीं आती थी। उस दौर में लोगों को सही तरीके से नौकरी मिली।

इधर, विधायक पवन जयसवाल ने कहा कि तेजस्वी अगर नौकरी देते भी हैं, तो उसके बदले में जमीन लेते हैं। यह उनके परिवार का प्रमाणिक सिद्धांत रहा है। उन्होंने कहा कि नौकरी और रोजगार का जो वादा एनडीए ने किया था, वह सरकार पूरा कर रही है। उल्लेखनीय है कि शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्षी सदस्यों ने आरक्षण का दायरा बढ़ाने व स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर चुकी है।

डिस्क्लेमरः यह खबर आईएएनएस न्यूज फीड से प्रकाशित की गई है. The Mooknayak टीम की ओर से इसमें किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की गई है. संबंधित खबर की सत्यता/सटीकता की जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की होगी.

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन नौकरी व रोजगार की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन
तमिलनाडू : अनुसंधान में खामी पुलिस की, किशोर ने भोगी सजा! एक्टिविस्ट बोले- भरपाई कौन करेगा ?
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन नौकरी व रोजगार की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन
मुसलमानों को मताधिकार न देने की टिप्पणी मामला, वोक्कालिगा महंत के खिलाफ FIR दर्ज
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन नौकरी व रोजगार की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन
बिरसा मुंडा के वशंज मंगल मुंडा का निधन, पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें