बुलंदशहर: दलित किसान की धारदार हथियार से हत्या, मक्का के खेत में मिला शव; लोगों में भय का माहौल

बुलंदशहर के टिटोटा गांव में दलित किसान विक्रम की हत्या से फैली दहशत, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
हत्या
हत्यासाभार- इंटरनेट/ सांकेतिक फोटो
Published on: 

बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश — जिले के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक दलित किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव शनिवार को पड़ोस के गांव जयरामपुर कुदेना के मक्का के खेत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान गांव टिटोटा निवासी विक्रम (50 वर्ष), पुत्र करन सिंह के रूप में हुई है। खेत में काम कर रहे स्थानीय किसानों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच की निगरानी की। एसएसपी ने बताया कि किसान की हत्या गला रेतकर की गई है और हत्या के कारणों का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। पुलिस की टीमें संदिग्धों की तलाश में जुट गई हैं।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम सबूत एकत्र किए हैं, जो जांच में मददगार साबित हो सकते हैं। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हत्या
सरकार ने 'The Wire' की वेबसाइट को किया ब्लॉक! पूरे देश में वेबसाइट तक पहुंच पर रोक – पत्रकार संगठनों ने किया विरोध!
हत्या
भारत का पहला दलित मुख्यमंत्री, लेकिन पोता बना सिक्योरिटी गार्ड – दामोदरम संजीवय्या की अनसुनी कहानी!
हत्या
'हिन्दू धर्म में जाति व्यवस्था जैसे सोने का जहरीला महल!' — बुद्ध पूर्णिमा 2025 पर याद करें अन्नादुरई के वो ऐतिहासिक शब्द; डॉ अंबेडकर के बौद्ध धर्म अपनाने को कहा था 'अनोखा निर्णय'

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें