तेजस्वी यादव CM, मुकेश सहनी डिप्टी... पर ये महागठबंधन का पूरा 'प्लान' नहीं है! अशोक गहलोत ने दिया बड़ा हिंट

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुना गया, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने प्रेस वार्ता में की घोषणा।
Tejashwi Yadav, Bihar CM Candidate
बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव महागठबंधन के CM उम्मीदवार घोषित, मुकेश सहनी बनेंगे डिप्टी सीएम(IANS)
Published on

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने गुरुवार को तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। साथ ही, मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुना गया।

महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि इस गठबंधन में शामिल सभी दलों ने यह निर्णय लिया है कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे और वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी उप मुख्यमंत्री बनेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक समीकरणों के आधार पर अन्य उप मुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे। कांग्रेस नेता ने एनडीए से भी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि एनडीए को भी अपने मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा करनी होगी। पिछले चुनाव में हम लोग थोड़े सीटों के कारण सरकार नहीं बना पाए थे। इस बार हम पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में जा रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं। बिहार ही नहीं, पूरे देश की हालत खराब है। उन्होंने भाजपा पर धनबल के जरिए चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हर प्रदेश के चुनाव में उनका मॉडल अलग होता है और उसी मॉडल के जरिए वे चुनाव मैदान में जाते हैं। भाजपा झूठे वादे और विपक्ष पर झूठे आरोप लगाकर सत्ता पाना चाहती है। आज बिहार में बेरोजगारी बढ़ गई है। छात्र, युवा, किसान, महिलाएं और आम लोग परेशान हैं।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। वहीं, वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। प्रदेश में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और विपक्षी महागठबंधन के बीच है।

Tejashwi Yadav, Bihar CM Candidate
छतरपुर: 10,000 रुपये वापस मांगना दलित महिला को पड़ा महंगा, सरपंच प्रतिनिधि ने सरेआम पीटा; वीडियो वायरल
Tejashwi Yadav, Bihar CM Candidate
केरल में PM SHRI योजना पर कांग्रेस का विरोध: राजस्थान-छत्तीसगढ़-हिमाचल में NEP अपनाने वाले क्यों कर रहे हैं हमला?
Tejashwi Yadav, Bihar CM Candidate
SC/ST अत्याचार अधिनियम बैंक के मॉर्टगेज अधिकारों पर लागू नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आर्डर जो आपके लिए जानना जरूरी

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com