आजम खान बाहर, अखिलेश का 'जैसे को तैसा' वाला प्लान तैयार? बोले- 'जैसे उन्होंने केस हटाए, हम भी हटाएंगे'

सपा प्रमुख ने कहा- जैसे सीएम ने खुद पर से केस हटाए, वैसे ही सपा सरकार बनने पर आजम खान पर दर्ज सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे।
Samajwadi Party (SP) national president Akhilesh Yadav
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव(IANS)
Published on

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की रिहाई पर खुशी जाहिर की। उन्होंने सपा सरकार बनने पर आजम खान के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म करने की बात कही। अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान को झूठे केस में फंसाया गया था।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "सपा नेता आजम खान जेल से रिहा हो गए हैं। इसके लिए मैं कोर्ट का धन्यवाद करता हूं। हम समाजवादी लोग विश्वास करते थे कि कोर्ट न्याय करेगा। समाजवादियों के लिए खुशी का समय है कि आज आजम खान रिहा हुए हैं।"

उन्होंने कहा, "आजम समाजवादी पार्टी के साथ हैं, और भाजपा के खिलाफ लड़ाई में उनकी भूमिका काफी अहम रही है। हमें उम्मीद है कि आगे भाजपा कोई झूठा केस नहीं दर्ज करेगी और अन्याय नहीं करेगी।"

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, "जिस तरह से मुख्यमंत्री ने खुद पर और डिप्टी सीएम के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए हैं, उसी तरह सपा सरकार बनने पर आजम खान के खिलाफ सभी फर्जी केस को वापस लेने का काम किया जाएगा। आजम खान को झूठे केस में फंसाया गया था। आज उनकी रिहाई हुई है, यह हम सभी के लिए खुशी का दिन है।"

इससे पहले 23 महीने के बाद आजम खान मंगलवार को सीतापुर जेल से रिहा हो गए। इस दौरान जिला प्रशासन ने जेल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।

आजम खान की रिहाई मंगलवार सुबह होनी थी, लेकिन बेल बॉन्ड में उनके पते में गलती पाए जाने के कारण रिहाई की प्रक्रिया रुक गई। इसके बाद मंगलवार दोपहर को आजम खान की रिहाई की प्रक्रिया पूरी हुई और वह कड़ी सुरक्षा के बीच गाड़ी में सवार होकर जेल परिसर से बाहर निकले।

आजम खान को 72 मामलों में जमानत मिल चुकी है, जिसमें हाल ही में क्वालिटी बार लैंड ग्रैब केस भी शामिल है। आजम खान अक्टूबर 2023 से सीतापुर जेल में बंद थे।

Samajwadi Party (SP) national president Akhilesh Yadav
करोड़ों का आदिवासी जमीन घोटाला: ED की रेड में खुलेंगे कई दबे राज़? कांके रिसॉर्ट से लेकर दिल्ली तक जुड़े तार
Samajwadi Party (SP) national president Akhilesh Yadav
रजिस्ट्रार के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की तो 4 बार हुई बर्खास्त, लेकिन हाईकोर्ट से न्याय: जानिये गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में एक महिला कर्मी अपने अधिकारों के लिए कैसे लड़ीं!
Samajwadi Party (SP) national president Akhilesh Yadav
MP हाई कोर्ट का फैसला: 14 वर्षीय बच्ची को गर्भपात की अनुमति, परिवार की गोपनीयता सुनिश्चित करने के भी निर्देश

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com