मिशन 2027: अयोध्या के बीकापुर से चुनावी हुंकार भरेंगे बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद

5 अक्टूबर को पार्टी में वापसी के बाद यूपी में यह आकाश आनंद का पहला बड़ा जनसंपर्क अभियान होगा, 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर बसपा ने तेज की अपनी जमीनी तैयारियां।
आकाश आनंद, BSP, राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर
आकाश आनंद, BSP, राष्ट्रीय कॉर्डिनेटरPic- Internet
Published on: 

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के सियासी रण में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आगामी 20 नवंबर को वह अयोध्या की बीकापुर विधानसभा सीट से अपने चुनाव अभियान का जोरदार शंखनाद करेंगे। बीते पांच अक्टूबर को पार्टी में वापसी और राष्ट्रीय संयोजक के पद पर बहाली के बाद, यूपी में यह उनका पहला सबसे बड़ा जनसंपर्क अभियान होने जा रहा है।

बसपा की निगाहें मुख्य रूप से 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों पर टिकी हुई हैं। इसी रणनीति के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं। पूरे सूबे में विधानसभा स्तर पर महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित कर चुनावी माहौल तैयार किया जा रहा है। इन सम्मेलनों के जरिए पार्टी अध्यक्ष मायावती द्वारा तय किए गए उम्मीदवारों को सीधे जनता और कार्यकर्ताओं से रूबरू कराया जा रहा है।

गौरतलब है कि इसी साल 10 सितंबर को पार्टी से हटाए जाने से पहले आकाश आनंद चुनाव प्रचार में काफी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उस दौरान उन्होंने हाथरस जिले के सादाबाद और गौतम बुद्ध नगर के जेवर में दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित किया था। अब संगठन में दोबारा अपनी पुरानी अहम जिम्मेदारी हासिल करने के बाद, अयोध्या जैसी महत्वपूर्ण जगह से उनकी इस नई शुरुआत को पार्टी के सियासी समीकरणों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

आकाश आनंद, BSP, राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर
CSJMU में एम.एड. दलित छात्रा से जातिगत भेदभाव और मानसिक प्रताड़ना का मामला गरमाया, भीम आर्मी और छात्र संगठनों का उग्र प्रदर्शन
आकाश आनंद, BSP, राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर
मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा: कामजोंग में कुकी महिला की हत्या, कांगपोकपी में मिला नागा युवक का कटा हुआ सिर
आकाश आनंद, BSP, राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर
UP के अंबेडकरनगर में मासूम छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप, सरकारी स्कूल का हेडमास्टर संतोष कुमार दुबे निलंबित

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com