OBC न्यूज़
MP Water Crisis: पन्ना में सूखे खेत, प्यासे गांव | TM Ground Report
पन्ना जिले के सैकड़ों गांव इस समय भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं। “द मूकनायक” की ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया है कि मकड़ी कुठार जैसे गांवों में आदिवासी परिवारों को एक-एक बूंद पानी के लिए रोज संघर्ष करना पड़ रहा है।
मंधारी आदिवासी जैसे किसान बताते हैं कि कभी खेती उनका सहारा थी, लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि बारिश पर निर्भर रहना मजबूरी बन गया है। 5 एकड़ में बोई गई गेहूं की फसल से केवल 10 क्विंटल उत्पादन हुआ, जिससे परिवार का गुजारा भी मुश्किल हो गया है।
बुंदेलखंड में हर साल गर्मी के साथ जल संकट गहराता है, लेकिन इस बार हालात और भी गंभीर हैं। तालाब सूख चुके हैं, कुएं खाली हैं और हैंडपंप-ट्यूबवेल जवाब दे रहे हैं। पानी अब सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि रोज की जंग बन चुका है।
द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.
