बिहार में रंगदारी को लेकर हुआ नरसंहार, 4 की मौत

बिहार में रंगदारी को लेकर हुआ नरसंहार [फोटो साभार- आज तक]
बिहार में रंगदारी को लेकर हुआ नरसंहार [फोटो साभार- आज तक]

सभी मृतक यादव समाज से, परिजनों ने जातीय हिंसा का लगाया आरोप।

बिहार। बिहार के कटिहार में यादव समाज के 7 लोगों के नरसंहार किए जाने की खबर कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल है। मामले में अभी तक चार लोगों के मारे जाने की बात भी सामने आ रही है। क्षेत्रीय पुलिस इसे गैंगवार बता रही है। हालांकि इस मामले में अब तक दो एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। एसपी ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। आईजी रैंक के अधिकारियों के साथ फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया, और पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

बिहार के कटिहार में 2 दिसंबर, 2022 को मवेशी (गाय,भैस) चराने गए लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि, पुलिस इस मामले को गैंगवार जैसी वारदात बता रही है। इस केस में दो FIR दर्ज हुई है। पहली 2 दिसबंर और दूसरी 7 दिसंबर को दर्ज की गई।

मवेशी चराने के एवज में रंगदारी न देने पर गोली मारी

हीरालाल यादव द्वारा की गई शिकायत में बताया गया है, "हरिलाल अपने दो बेटों के साथ 2 दिसंबर की सुबह मवेशी चराने गए थे। उसी दौरान वहां मोहना ठाकुर, अवधेश यादव, सुमन कुमार, संजय ठाकुर और अमन तिवारी के साथ लगभग 15 अज्ञात लोग हथियारों से लैस होकर आये। इन लोगों ने मवेशी चराने के ऐवज में रंगदारी मांगी। मना करने पर मोहन यादव ने हरिलाल के बेटे अरविंद यादव को गोली मार दी। इसके बाद अवधेश यादव ने अरविंद को दूसरी गोली मारी। हरिलाल का दूसरा लड़का राजेश बचने के लिए वहां से भाग निकले।"

वहीं इस मामले में विधिचंद्र यादव ने भी शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है, "मैं सुबह 6 बजे अपने बेटे राहुल कुमार यादव के साथ भैंस चराने गया था। इस दौरान 10:30 बजे मोहन ठाकुर समेत 23 लोग वहां आये। उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मवेशी चराने हैं तो प्रति मवेशी 2 हजार रुपये देने होंगे। विरोध करने पर मोहना ठाकुर के लोगों ने कहा कि अभी-अभी अरविंद यादव को गोली मारकर आए हैं, तुमको भी मार देंगे। इसके बाद विधिचंद्र के बेटे राहुल यादव, ग्रामीण सोनू कुमार और काकू यादव को अगवा करके लेकर चले गए।" इस घटना के बाद तीनों के शव 6 दिसंबर को पड़े हुए मिले थे।

क्या बोले जिम्मेदार?

इस मामले में कटिहार के पुलिस अधीक्षक जीतेंद्र कुमार ने कहा, "दोनों तरफ से कुख्यात अपराधी थे। आपस में गोलीबारी हुई थी। 4 लोगों की मौत हुई है। ये वर्चस्व की लड़ाई थी। जिस अरविंद यादव की मौत हुई है, उसके ऊपर भी 20 केस थे। वो आर्म्स सप्लायर भी रहा है। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।"

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Stories

No stories found.
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com