यूपीः मुस्लिम बाहुल्य अकबरनगर बस्ती पर चल रहा बुलडोजर, 1100 मकान होंगे धराशायी!

अफसरों का कहना है- इस बार अभियान दो शिफ्ट में चलेगा। लोगों को घर खाली करने के लिए चेतावनी दी गई थी, लेकिन कुछ लोगों ने खाली नहीं किया।
अकबरनगर में 10 मार्च को आखिरी बार कार्रवाई हुई थी। 90 दिन के बाद यहां फिर से बुलडोजर चलाया जा रहा है।
अकबरनगर में 10 मार्च को आखिरी बार कार्रवाई हुई थी। 90 दिन के बाद यहां फिर से बुलडोजर चलाया जा रहा है।साभार-दैनिक भास्कर

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित अकबरनगर में 1100 घरों पर बुलडोजर चल रहा है। 6 पोकलैंड और 16 बुलडोजर से घर तोड़े जा रहे हैं। बैरिकेडिंग कर इलाके को सील कर दिया गया है। किसी तरह का हंगामा न हो, इसलिए PAC-RAF की 8 कंपनियां मौके पर तैनात हैं। इधर, कार्रवाई को देखकर कुछ लोगों ने मकान खाली करने शुरू कर दिए है और गृहस्थी का सामान समेट रहे है। कुछ परिवार नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहनों से घरेलू सामान ले जाते दिखे।

अकबरनगर में 10 मार्च को आखिरी बार कार्रवाई हुई थी। 90 दिन के बाद यहां फिर से बुलडोजर चलाया जा रहा है।
ग्राउंड रिपोर्ट: लखनऊ की इस मुस्लिम बस्ती को क्यों उजाड़ना चाहती है योगी सरकार?

लखनऊ विकास प्राधिकरण के अफसर सुबह 10 बजे अकबरनगर बुलडोजर और फोर्स लेकर पहुंचे। बुलडोजर को देखते ही लोग घरों का सामान समेटने लगे। प्रशासन ने सामान शिफ्ट करने के लिए फ्री में गाड़ियों की व्यवस्था की है।

नगर निगम फ्री में गाड़ियां मुहैया करा रहा है.
नगर निगम फ्री में गाड़ियां मुहैया करा रहा है. साभार-दैनिक भास्कर

अफसरों का कहना है- इस बार अभियान दो शिफ्ट में चलेगा। इसमें अवैध निर्माण ढहाए जाएंगे। लोगों को घर खाली करने के लिए चेतावनी दी गई थी, लेकिन कुछ लोगों ने खाली नहीं किया।

क्यों हो रही कार्रवाई?

लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे अवैध तरीके से मकान बना लिए गए हैं। यहां पर कुकरैल रिवर फ्रंट विकसित किया जाना है। इसलिए लखनऊ विकास प्राधिकरण की तरफ से अवैध मकानों, दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। अकबरपुर एरिया में कुल 13 क्लस्टर बनाए गए हैं। एक-एक क्लस्टर को समतल कर यह कार्रवाई की जाएगी। अब तक 1700 लोगों को LDA ने आवास दिए हैं।

बस्ती में कार्रवाई के दौरान लगाए गए बैरिकेडिंग।
बस्ती में कार्रवाई के दौरान लगाए गए बैरिकेडिंग।

द मूकनायक से समीन खान कहते हैं कि यहां रहते हुए करते 20 साल से अधिक हो गए। बिजली का कनेक्शन पत्नी के नाम था। इस आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट मिल सकता था, लेकिन आवंटित नहीं किया गया।

अकबरनगर में 10 मार्च को आखिरी बार कार्रवाई हुई थी। 90 दिन के बाद यहां फिर से बुलडोजर चलाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश: मुस्लिम बाहुल्य अकबरनगर बस्ती को तोड़ने के लिए बुल्डोजर तैयार, कोर्ट के आदेश का इन्तजार- ग्राउंड रिपोर्ट

अकबर नगर के निवासी राजू कहते हैं कि LDA की तरफ से जो आवास दिया जा रहा है, वह फ्री में देना चाहिए। क्योंकि हम लोग किसी तरह से मेहनत मजदूरी करके पैसा कमाते हैं तो परिवार को पालते हैं।

इलाके की यातायात व्यवस्था बदली

एलडीए वीसी के आदेश के अनुसार दो शिफ्ट में यहां अभियान चलाया जाएगा। इसमें सुबह 7 से 12 और दोपहर 3 से 8 बजे तक अभियान चलेगा। इस दौरान इलाके की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि अकबरनगर के 1679 लोगों को हरदोई रोड स्थित बसन्तकुंज योजना में प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए हैं। लोगों को आवंटित भवनों का कब्जा प्राप्त करने में किसी तरह की कोई असुविधा न हो, इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम गठित की गई है।

आवंटन की समस्या दूर करने को कहा

द मूकनायक को एलडीए वीसी इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि अकबरनगर के 1679 लोगों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए गए हैं। विस्थापितों की सहूलियत के लिए सभी आवंटन पत्र एलडीए की वेबसाइट पर अपलोड हैं। ताकि लोग आसानी से डाउनलोड कर सकें। लगभग 150 लोगों को मकान का कब्जा दिया जा चुका है। सभी परिवार के साथ नए मकान में शिफ्ट भी हो गए हैं। उपाध्यक्ष ने अकबर नगर के लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द आवंटन पत्र प्राप्त कर कब्जा ले लेवें।

500 मीटर के दायरे में 90 फीसदी लोगों का कामकाज

स्थानीय निवासी इमरान रजा बताते हैं कि यहां 25 से 30 हजार की आबादी है। 90 परसेंट लोगों का रोजगार 500 मीटर के दायरे में है। शिफ्ट होने के बाद रोजगार का संकट आ जाएगा। यह जिम्मेदार लोग नहीं देख रहे हैं। फ्लैट वहां बेचा जा रहा, जहां कोई खरीदने वाला नहीं। अब एलडीए अपनी तिजोरी भरने के लिए अलग अलग पॉलिसी अपना रहा है।

अकबरनगर में 10 मार्च को आखिरी बार कार्रवाई हुई थी। 90 दिन के बाद यहां फिर से बुलडोजर चलाया जा रहा है।
लखनऊ की मुस्लिम बाहुल्य अकबर नगर बस्ती में बुलडोजर का कहर, तनाव का माहौल
अकबरनगर में 10 मार्च को आखिरी बार कार्रवाई हुई थी। 90 दिन के बाद यहां फिर से बुलडोजर चलाया जा रहा है।
यूपी: अकबरनगर में दोबार कब्जा रोकने के लिए 24 घंटे निगरानी, बस्तीवासी मकान-दुकान बचाने को हो रहे एकजुट
अकबरनगर में 10 मार्च को आखिरी बार कार्रवाई हुई थी। 90 दिन के बाद यहां फिर से बुलडोजर चलाया जा रहा है।
Lucknow Akbarnagar Bulldozer: उजाड़ दी जाएगी लखनऊ की मुस्लिम बहुल बस्ती अकबरपुर!

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com