राजस्थान: 24956 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती को हरी झंडी, लेकिन चयन प्रक्रिया में हुए ये महत्वपूर्ण बदलाव..

इस बार इंटरव्यू से नहीं बल्कि अभ्यर्थी से सफाई का प्रैक्टिकल करवा कर स्किल के आधार पर चयन किया जाएगा। सरकार के इस निर्णय का सफाई कर्मचारी संघों ने स्वागत किया है।
राजस्थान: 24956 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती को हरी झंडी, लेकिन चयन प्रक्रिया में हुए ये महत्वपूर्ण बदलाव..

जयपुर। राजस्थान में अब सफाई कर्मचारी भर्ती में पात्र आवेदकों को सफाई का प्रैक्टिकल देना होगा। यह पहली बार है जब विभाग अभ्यर्थियों से सड़कों पर झाड़ू लगवा कर तथा सीवर की सफाई करवा कर चयन करेगा। यह अलग बात है कि प्रैक्टिकल के दौरान विभाग अभ्यर्थियों को मेहनताना भी देगा। सफाई कर्मचारी भर्ती में इंटरव्यू की जगह प्रैक्टिकल लागू करने का सफाई कर्मचारी संघ ने स्वागत किया है। अब भाजपा सरकार 24 हजार 956 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की तैयारी कर रही है।

राजस्थान में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने नगर निकाय, नगर निगम, नगर परिषद तथा नगर पालिकाओं में 30 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती की घोषणा की थी, लेकिन बाद में 13184 पदों पर भर्ती की वेकेंसी निकाली गई। इसका प्रदेश में भर में विरोध भी हुआ। साथ ही वाल्मीकि समाज ने भर्ती में विशेष आरक्षण की मांग भी की थी। इसके चलते सफाई कर्मचारी भर्ती अटक गई थी।

तत्कालीन सरकार में उलझी सफाई कर्मचारियों की भर्ती को भाजपा सरकार से हरी झंडी मिल गई है। कांग्रेस सरकार के समय निकाली गई 13184 पदों की जगह अब नई सरकार 24 हजार 956 पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसी माह सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

खास बात यह है कि इस बार सफाई कर्मचारी भर्ती में इंटरव्यू नहीं होकर सीधे प्रैक्टिकल के आधार पर चयन किया जाएगा। आवेदन करने वालों से सफाई करवाकर उनकी क्षमता देखी जाएगी। विभाग की ओर से प्रैक्टिकल के दौरान सफाई का पैसा दिया जाएगा।

सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर बीते दिवस स्वायत शासन विभाग के मंत्री की डीएलबी और यूडीएच अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। भर्ती पर कानूनी सलाह के लिए विधि विभाग को फाईल भेजकर मार्गदर्शन मांगा गया था। वहां से पॉजिटिव ओपिनियन आने की बात कही जा रही है।  

8 लाख आवेदकों को वापस नहीं करना होगा आवेदन

तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गत वर्ष सफाई कर्मचारी भर्ती में 8 लाख आवेदन मिले थे। पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को नई भर्ती के लिए दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं है। हालांकि, पुराने आवेदनकर्ताओं को लोकेशन (निकाय) बदलने की छूट दी गई है।

संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार में अटकी सफाई कर्मचारी भर्ती को पूर्ण करने की मांग के साथ हमने जनवरी माह में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया था। राज्य सरकार ने हमारी मांग को गंभीरता से लेते हुए सफाई कर्मचारी भर्ती को हरी झंडी दे दी है। अब 24956 पदों पर भर्ती की जाएगी।

उन्होंने कहा कि, इस बार इंटरव्यू की जगह प्रेक्टिकल करवाया जाएगा। अभ्यर्थियों से झाड़ू लगवा कर तथा सीवर की सफाई करवा कर स्किल देखने के सरकार के इस निर्णय का हम स्वागत करते हैं। इससे पूर्व हुई भर्तियों में बिना सफाई स्किल देखे सफाई कर्मचारियों की भर्ती की गई थी। इसमें गैर वाल्मीकि समाज के लोगों का बहुतायत में चयन किया गया था। इस कारण सफाई के पेशे से जुड़े वाल्मीकि समाज के ज्यादातर अभ्यर्थी भर्ती से वंचित रह गए थे।

राजस्थान: 24956 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती को हरी झंडी, लेकिन चयन प्रक्रिया में हुए ये महत्वपूर्ण बदलाव..
ग्राउंड रिपोर्ट: पॉली हाउस में संरक्षित खेती से लाखों की कमाई कर रहे राजस्थान के आदिवासी किसान, जानें विधि..
राजस्थान: 24956 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती को हरी झंडी, लेकिन चयन प्रक्रिया में हुए ये महत्वपूर्ण बदलाव..
"दलितों के पैसों से भगवान को भोग नहीं लगेगा, प्रसादी अपवित्र हो जाएगी," मामले में FIR के एक महीने बाद भी नहीं हुई कार्रवाई!
राजस्थान: 24956 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती को हरी झंडी, लेकिन चयन प्रक्रिया में हुए ये महत्वपूर्ण बदलाव..
राजस्थान: प्रशिक्षण में बताया जा रहा था गुड टच और बैड टच, छात्राओं ने कहा सर करते हैं...

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

Related Stories

No stories found.
The Mooknayak - आवाज़ आपकी
www.themooknayak.com