छत्तीसगढ़ के मुंगेली में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में हादसा, 30 से अधिक श्रम‍िक मलबे में दबे

स्थानीय लोगों के अनुसार चिमनी का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा था। इसी दौरान अचानक चिमनी नीचे गिर गई और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे में 30 से अधिक लोग दबने की आशंका जताई जा रही है।
छत्तीसगढ़ के मुंगेली में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में हादसा, 30 से अधिक श्रम‍िक मलबे में दबे
Published on: 

मुंगेली (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव थाना इलाके के रामबोड़ में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां चिमनी गिरने से 30 से ज्यादा मजदूर मलबे में दब गए। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब स्पंज आयरन फैक्ट्री का एक्सटेंशन वर्क चल रहा था।

स्थानीय लोगों के अनुसार चिमनी का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा था। इसी दौरान अचानक चिमनी नीचे गिर गई और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे में 30 से अधिक लोग दबने की आशंका जताई जा रही है। कई मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। कई मजदूरों की मौत की भी आशंका जताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए राहत व बचाव का कार्य जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीम मलबे में फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने की हर संभव कोशिश कर रही है। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए क्रेन और अन्य भारी मशीनरी का भी उपयोग किया जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन ने सभी आवश्यक कदम उठाते हुए प्रभावित क्षेत्र को घेर लिया है और बचाव कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद जारी है।

(With inputs from IANS)

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में हादसा, 30 से अधिक श्रम‍िक मलबे में दबे
झारखंड में यहां हुआ था जलियांवाला बाग से भी बड़ा नरसंहार, 125वीं बरसी पर जुटा आदिवासी समाज
छत्तीसगढ़ के मुंगेली में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में हादसा, 30 से अधिक श्रम‍िक मलबे में दबे
दिल्ली की लड़ाई अब जाट आरक्षण पर आई, केजरीवाल ने कहा- पीएम और गृहमंत्री ने जाटों को धोखा दिया
छत्तीसगढ़ के मुंगेली में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में हादसा, 30 से अधिक श्रम‍िक मलबे में दबे
कोटा: पढ़ाई के दबाव में आकर छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा, सॉरी

द मूकनायक की प्रीमियम और चुनिंदा खबरें अब द मूकनायक के न्यूज़ एप्प पर पढ़ें। Google Play Store से न्यूज़ एप्प इंस्टाल करने के लिए यहां क्लिक करें.

द मूकनायक को सब्सक्राइब करें

'द मूकनायक' जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला मीडिया समूह है। अगर आप भी चाहते हैं कि 'द मूकनायक' हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहें तो सब्सक्राइब करें।

यहां सब्सक्राइब करें